वैसे तो इंसान को संपत्ति जुटाने में पूरी जिंदगी लग जाती है लेकिन दुनिया में ऐसे भी कुछ लोग हैं जो अपनी एक छोटी सी गलती से कुछ ही पलों में पूरी पूंजी गंवा बैठते हैं। खून पसीने बहा कर अपनी एक कंपनी खड़ी करना कोई आसान काम नहीं लेकिन जब उसी कंपनी को अपनी ही गलती के कारण डूबते हुए देखना पड़े तो सोचिए जरा, उस शख्स पर क्या बीतेगी।
चीन के दूसरे सबसे अमीर आदमी माने जाने वाले ली हेजुन ने भी एक गलती से अपनी आधी जायदाद खो दी। सोलर पॉवर उपकरण बनाने वाली कंपनी हैनर्जी थिन फिल्म पॉवर ग्रुप लिमिटेड के चेयरमैन ली ने 30 बिलियन डालर के करीब अपनी निजी संपत्ति जुटाई थी। एक समय था जब हैनर्जी की मार्केट पूंजी 40 बिलियन थी।
लेकिन बुधवार को हांग कांग में व्यापार करते समय आखिरी 30 मिनट में कंपनी के शेयर 40 प्रतिशत तक ऐसे गिरे कि हांग कांग स्टॉक एक्सचेंज को भी बाजार कुछ समय के लिए बंद करना पड़ गया। मार्केट में हाहाकार मच गया और ली मात्र आधे घंटे में दिवालिया हो गए।