फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई जहाज बनाने वाली कंपनी Boeing पर भी गिरा 'कोरोना' का कहर, बंद हुए कारखाने

Tue, 24 Mar 2020 05:08 PM IST
श्रीधर मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Lufthansa Boeing 777F - फोटो : BMW
विज्ञापन

दुनिया की सबसे बड़ी विमान (Aerospace) बनाने वाली कंपनियों में से एक बोइंग (Boeing) पर भी अब कोरोनावायरस का असर पड़ चुका है। कंपनी ने वाशिंगटन स्थित अपने कारखाने में कुछ दिनों के लिए प्रोडक्शन बंद कर दिया है। दरअसल कोरोनावायरस महामारी के संक्रमण को देखते हुए कंपनी ने यह फैसला लिया है। ऐसे में बोइंग अब लंबी दूरी तय करने वाले विमानों का मैन्युफैक्चरिंग नहीं करेगी। कंपनी की तरफ से इस पूरे मामले पर बताया गया है कि पुगेट साउंड स्थित प्लांट में उत्पादन पर यह अस्थायी रोक बुधवार से शुरू होकर दो हफ्तों तक रहेगी।

विज्ञापन


बोइंग ने साथ में यह भी बताया है कि उसके साउथ कैरोलिना वाले प्लांट में 787 विमानों के उत्पादन पर इस फैसले का कोई असर नहीं होगा। यानी इस प्लांट में कंपनी अपने विमानों का प्रोडक्शन जारी रखेगी। यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बोइंग पहले ही रेंटन में 737 मैक्स का उत्पादन रोक चुकी है।

कोरोनावायरस महामारी से फैली विपदा का असर कंपनी के प्रोडक्शन पर साफ देखने को मिल रहा है। ऐसे में विमान उद्योग के लिए बोइंग ने अमेरिकी सरकार से 60 अरब डॉलर की मदद जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन


वहीं, इस बीच कोरोनावायरस महामारी से अमेरिका में कारोबार ठप पड़ गया है। व्यावसायिक और वित्तीय गतिविधियों का केंद्र मानी जाने वाली न्यूयॉर्क की हालत भी काफी खराब हो गई है। अमेरिकी अर्थशास्त्री ग्रेग डेको जो कि ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स के प्रमुख हैं, उनका कहना है कि अमेरिका की अर्थव्यवस्था में साल की पहली तिमाही में 0.4 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं, दूसरी  तिमाही में यह 12 फीसदी तक जा सकती है।

ऐसे में अर्थशास्त्री गोल्डमैन सॉक्स का कहना है कि दूसरी तिमाही में अमेरिका की इकोनॉमी में 24 फीसद तक भारी गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं, दावा किया गया है कि मौजूदा समय में बेरोजगार लोगों की संख्या 22 लाख तक जा पहुंचीं है। डेको ने अनुमान लगाया है कि अप्रैल तक अमेरिका में बेरोजगारों की संख्या एक करोड़ 65 लाख हो सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें