देश की दिग्गज दोपहिया वाहन बनाने वाली ऑटो कंपनी, बजाज ऑटो ने शुक्रवार को अपनी पहली तिमाही के नतीजों को जारी कर दिया। कंपनी की आय और मुनाफे में मामूली बढ़ोतरी हुई है।
1126 करोड़ रुपये रहा मुनाफा
वित्त वर्ष की पहली तिमाही में मुनाफा बढ़कर 1126 करोड़ रुपये हो गया है। साल दर साल के आधार पर कंपनी को पिछले साल की पहली तिमाही में 1115 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।
7756 करोड़ रुपये रही आय
कंपनी की आय बढ़कर 7756 करोड़ रुपये हो गई है। साल दर साल के आधार पर कंपनी को पिछले साल की पहली तिमाही में 7465 करोड़ रुपये रहा था।
एबिटडा और मार्जिन घटा
कंपनी का साल दर साल आधार पर एबिटडा और एबिटडा मार्जिन घट गया है। कंपनी का एबिटडा 1339 करोड़ रुपये से घटकर 1198 करोड़ रुपये रहा है जबकि एबिटडा मार्जिन 17.94 फीसदी से घटकर 15.45 फीसदी रही है।
मार्केट शेयर 19 फीसदी
जाज ऑटो का रिटेल मोटरसाइकिल मार्केट शेयर करीब 19 फीसदी रहा। पहली तिमाही में बजाज ऑटो की अन्य आय बढ़कर 441 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले साल की पहली तिमाही में बजाज ऑटो की अन्य आय 347 करोड़ रुपये रही थी।