फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Apple में बोलेगा भारतीय छात्रों का जादू, इस कॉलेज से करेगा कैंपस प्लेसमेंट

Sun, 05 Nov 2017 11:31 AM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
iiith
विज्ञापन
आईफोन और मैक बनाने वाली विश्व की नामी कंपनी एप्पल में अब भारत के एक कॉलेज में पढ़ाई पूरी कर चुके इंजीनियरिंग छात्रों का जादू बोलेगा। अभी तक एप्पल ने देश के किसी भी कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट नहीं किया है। यह पहला मौका है कि जब एप्पल भारत के किसी कॉलेज में पढ़ाई कर चुके स्नातक छात्रों को अपने यहां काम करने का मौका देने जा रहा है। 
विज्ञापन


इस कॉलेज को किया लिस्ट में शामिल
एप्पल ने हैदराबाद और बंगलूरू स्थित इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईआईआईटी) के छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट के जरिए सलेक्ट करने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। हालांकि अभी एप्पल की तरफ से इस बात का खुलासा नहीं किया गया कि कौन सी प्रोफाइल के लिए छात्रों का चयन किया जाएगा। 

पढ़ें- iPhone X की बजाय iPhone 8 खरीदना है फायदे का सौदा, ये हैं 7 कारण

इन कंपनियों ने भी किया रजिस्ट्रेशन
एप्पल के अलावा जिन और कंपनियों ने कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट के लिए आवेदन किया है उनमें गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और फिलिप्स भी शामिल हैं। कॉलेज के कैंपस प्लेसमेंट हैड टी वी देवीप्रसाद ने बताया कि छात्रों को एप्पल के प्रतिनिधियों को अपने स्किल दिखाने का मौका मिलेगा। यह प्लेसमेंट कंपनी कॉलेज के हैदराबाद और बेंगलूरू कैंपस से करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर से शुरू होगा प्लेसमेंट

फिलहाल एप्पल दिसंबर से अपना कैंपस प्लेसमेंट शुरू करेगी। इस प्लेसमेंट के लिए कॉलेज के 350 से अधिक बीटेक, बीई, एमटेक और एमएससी रिसर्च के छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया है। 

इन प्रोफाइल के लिए होगा इंटरव्यू
कंपनियां इस साल उन छात्रों को लेगी जिन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, डाटा साइंस, ऑटोमेशन और पॉयथन जैसे विषयों के बारे में अच्छी जानकारी हासिल की है। जो जॉब ऑफर किया जाएगा वो प्रोडक्ट डेवलपमेंट और रिसर्च एंड डेवलपमेंट प्रोफाइल में किया जा सकता है। इसमें सॉफ्टवेयर के अलावा हार्डवेयर इंजीनियर्स भी शामिल हैं। 

मिलेगी 3 लाख रुपये प्रतिमाह सैलरी
एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को एप्पल भारत में 316755 रुपये की मासिक सैलर पर रखेगा। इसके अलावा सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर को 2 करोड़ रुपये से अधिक की सालाना सैलरी मिलेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें