फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल अंबानी की कंपनियों ने किया 5500 करोड़ का हेर-फेर, एसबीआई ने शुरू की जांच

Wed, 10 Jul 2019 08:39 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल अंबानी के स्वामित्व वाली तीन कंपनियों पर 5500 करोड़ रुपये की गड़बड़ी करने का आरोप लगा है। इस मामलें की जांच भारतीय स्टेट बैंक ने शुरू कर दी है। 

इन तीन कंपनियों पर बैठी जांच

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार अनिल अंबानी की आरकॉम, रिलायंस टेलीकॉम और रिलायंस टेलीकॉम इंफ्रा के एक लाख से अधिक वित्तीय लेनदेन की जांच शुरू कर दी है। एसबीआई ने कहा कि मई 2017 में नेटीजन नाम की एक फर्म को चार हजार करोड़ रुपये दिए गए थे। 

कंपनी के कर्मचारी ही थे निदेशक

रिपोर्ट के मुताबिक जिन कंपनियों को रिलायंस ने पैसा दिया उनमें अनिल की कंपनियों के कर्मचारी ही निदेशक थे। रिपोर्ट के मुताबिक यह पता चला है कि बहुत से लेन-देनों का कोई औचित्य नहीं था। सिर्फ एडजस्टमेंट के लिए एंट्री कर दी गईं।

कंपनी ने किया इंकार

हालांकि रिलायंस समूह ने एसबीआई के सभी आरोपों को निराधार बताया है। कंपनी ने कहा कि जून 2017 से मार्च 2018 तक कंपनी के कर्ज की रिस्ट्रक्चरिंग की जा रही थी और सभी लेन-देन कर्जदाताओं की निगरानी में थे। इसलिए किसी प्रकार की वित्तीय घपले करने की बात करना बिलकुल सही नहीं है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें