फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना में अमेजन वेब सर्विसेज करने जा रहा है राज्य के इतिहास में सबसे बड़ा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश

Fri, 06 Nov 2020 04:52 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमेजन - फोटो : pixabay
विज्ञापन

तेलंगाना के आईटी और उद्योग मंत्री के टी रामा राव ने शु्क्रवार को कहा कि अमेजन वेब सर्विसेज (एडब्ल्यूएस) कई डाटा केंद्रों की स्थापना के लिए तेलंगाना में 2.77 अरब अमेरिकी डॉलर (20,761 करोड़ रुपये) का निवेश करेगी। उन्होंने कहा कि यह राज्य के इतिहास में सबसे बड़ा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) है। 

विज्ञापन


क्लाउड प्लेटफॉर्म है एडब्ल्यूएस
एडब्ल्यूएस अमेजन द्वारा पेश किया जाने वाला क्लाउड प्लेटफॉर्म है। राव ने ट्वीट किया कि, 'तेलंगाना के इतिहास में सबसे बड़े एफडीआई के बारे में बताते हुए खुशी है! कई बैठकों के बाद एडब्ल्यूएस ने तेलंगाना में कई डाटा केंद्रों की स्थापना के लिए 20,761 करोड़ रुपये (2.77 अरब डॉलर) के निवेश को अंतिम रूप दिया है। एडब्ल्यूएस क्लाउड के हैदराबाद रीजन के 2022 में शुरू होने की उम्मीद है।' 
विज्ञापन


एक विज्ञप्ति के मुताबिक राव ने अपनी दावोस यात्रा के दौरान एडब्ल्यूएस के अधिकारियों के साथ बैठक की थी और इसके बाद ही इस निवेश को लेकर सहमति बनी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें