फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किताब बेचते-बेचते बन गए अमेजन के फाउंडर, कमाई रोजाना 426 करोड़

Fri, 28 Jul 2017 12:01 PM IST
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
jeff bezos
विज्ञापन
अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस ने अपने कैरियर की शुरुआत किताब बेचने से की थी। जेफ बेजोस कुछ घंटों के लिए दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए, लेकिन वो दिन दूर नहीं जब वो बिल गेट्स को पहले पायदान से खिसका दें।
विज्ञापन


जिस हिसाब से उनकी कमाई का आंकड़ा दिनों दिन बढ़ रहा उससे ऐसा ही लग रहा है। फिलहाल वो पिछले एक साल से रोजाना 426 करोड़ रुपये कमा रहे हैं।  आज हम बताने जा रहे 5 बातें जो उनके बिजनेस और अन्य पहलूओं पर नजर डालती हैं। 

सबसे पहले बेचना शुरू किया था ऑनलाइन किताबें बेचना
जेफ ने अपना कैऱियर ऑनलाइन बुक्स बेचने से शुरू किया था। सबसे पहले उन्होंने इसके लिए जहां पर ऑफिस बनाया वो एक कार गैराज था, जहां से उनके बिजनेस को आगे बढ़ाने का मौका मिला। 
विज्ञापन


इस अखबार के मालिक भी है जेफ बेजोस
जेफ बेजोस टेक बेस्ड कंपनी के अलावा पत्रकारिता से भी जुड़े हुए हैं। वो दुनिया के प्रसिद्ध अखबारों में से एक वाशिंगटन पोस्ट के मालिक भी हैं। यह दुनिया के उन पहले अखबारों में था जिसने सबसे पहले अपना मोबाइल ऐप और वेबसाइट लांच की थी। 
विज्ञापन

फिल्म में की थी एक्टिंग

Jeff Bezos
स्टार ट्रेक फिल्मों के जेफ बेजोस बहुत बड़े फैन हैं, क्योंकि फिल्म उनके शौक के अनुसार है। हाल ही में रिलीज हुई इस फिल्म में जेफ ने एक्टिंग भी की है। जेफ ने फिल्म के अंदर छोटा सा रोल अदा किया है। 

पुराने म्यूजियम खरीदने का है शौक
जेफ को पुराने म्यूजियम खरीदने का काफी शौक है। इस साल उन्होंने वाशिंगटन डीसी में एक पुराना टेक्सटाइल म्यूजियम खरीदने  के लिए 23 मिलियन डॉलर खर्च किए। यह म्यूजियम अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और इवांका ट्रंप के घर के काफी  नजदीक है। 

स्पेस में बनाना चाहते हैं होटल और शहर
जेफ बेजोस का सपना है कि वो अंतरिक्ष में शहर और होटल बनाए। इसके अलावा उनकी इच्छा वहीं पर अम्यूजमेंट पार्क बनाने की है। उनका एक सपना यह भी है कि वो स्पेस का एक चक्कर लगाकर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें