फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

426 करोड़ की है रोजाना कमाई, बिल गेट्स को पछाड़ बना सबसे अमीर शख्स

Sun, 29 Oct 2017 02:15 PM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व की जानी-मानी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस एक बार फिर से दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को एक बार फिर से पछाड़ दिया है। 
विज्ञापन


फोर्ब्स ने जारी की लिस्ट
फोर्ब्स की ताजा लिस्ट के अनुसार जेफ बेजोस और बिल गेट्स की कुल संपत्ति में 2 फीसदी का अंतर है। उनकी संपत्ति बढ़कर 90.6 अरब डॉलर हो गई है, जो कि बिल गेट्स की संपत्ति (90.1 अरब डॉलर) से कुछ अधिक है।

पढ़ें- कुछ घंटों के लिए बिल गेट्स को पछाड़ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने Amazon के फाउंडर जेफ बेजोस

हालांकि 2017 की रैंकिंग में बिल गेट्स का नाम सबसे ऊपर है। इससे पहले इसी साल 28 जुलाई को बेजोस दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति कुछ घंटों के लिए दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे। उन्होंने 2013 से दुनिया के सबसे अमीर शख्स रहे माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को इस रेस में पीछे छोड़ दिया था।
विज्ञापन


426 करोड़ की है रोजाना कमाई
अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस ने अपने कैरियर की शुरुआत किताब बेचने से की थी। पिछले एक साल से रोजाना 426 करोड़ रुपये कमा रहे हैं। आज हम बताने जा रहे 5 बातें जो उनके बिजनेस और अन्य पहलूओं पर नजर डालती हैं। 
विज्ञापन

सबसे पहले बेचना शुरू किया था ऑनलाइन किताबें

जेफ ने अपना कैरियर ऑनलाइन बुक्स बेचने से शुरू किया था। सबसे पहले उन्होंने इसके लिए जहां पर ऑफिस बनाया वो एक कार गैराज था, जहां से उनके बिजनेस को आगे बढ़ाने का मौका मिला। 

इस अखबार के मालिक भी है जेफ बेजोस
जेफ बेजोस टेक बेस्ड कंपनी के अलावा पत्रकारिता से भी जुड़े हुए हैं। वो दुनिया के प्रसिद्ध अखबारों में से एक वाशिंगटन पोस्ट के मालिक भी हैं। यह दुनिया के उन पहले अखबारों में था जिसने सबसे पहले अपना मोबाइल ऐप और वेबसाइट लांच की थी।  

फिल्म में की थी एक्टिंग
स्टार ट्रेक फिल्मों के जेफ बेजोस बहुत बड़े फैन हैं, क्योंकि फिल्म उनके शौक के अनुसार है। हाल ही में रिलीज हुई इस फिल्म में जेफ ने एक्टिंग भी की है। जेफ ने फिल्म के अंदर छोटा सा रोल अदा किया है। 

पुराने म्यूजियम खरीदने का है शौक
जेफ को पुराने म्यूजियम खरीदने का काफी शौक है। इस साल उन्होंने वाशिंगटन डीसी में एक पुराना टेक्सटाइल म्यूजियम खरीदने  के लिए 23 मिलियन डॉलर खर्च किए। यह म्यूजियम अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और इवांका ट्रंप के घर के काफी  नजदीक है। 

स्पेस में बनाना चाहते हैं होटल और शहर
जेफ बेजोस का सपना है कि वो अंतरिक्ष में शहर और होटल बनाए। इसके अलावा उनकी इच्छा वहीं पर अम्यूजमेंट पार्क बनाने की है। उनका एक सपना यह भी है कि वो स्पेस का एक चक्कर लगाकर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें