फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के सबसे अमीर शख्स को एक रात में लगा 9 अरब डॉलर का झटका

Fri, 12 Oct 2018 12:31 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया के सबसे अमीर शख्स और ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन.कॉम के मालिक जेफ बेजॉस को एक रात में ही 9 अरब डॉलर से ज्यादा का झटका लगा है। अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट के चलते जेफ बेजॉस की कंपनी का शेयर 6 फीसदी से ज्यादा टूट गया। ऐसा नहीं है कि यह झटका केवल जेफ बेजॉस को लगा है। विश्व के टॉप में शामिल अरबपतियों को नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन


इन अरबपतियों को भी हुआ नुकसान

बुधवार से अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट का दौर बना हुआ है। अमेरिकी बाजार में टेक शेयरों में जमकर गिरावट देखने को मिली। शेयरों में गिरावट के चलते डाओ जोंस 800 से अधिक अंक तक टूट गया।सबसे ज्यादा नुकसान बर्कशायर हैथवे इंक के वॉरेन बफे को हुआ है। इसके अलावा बिल गेट्स और फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग समेत 67 सबसे अमीर व्यक्तियों को 32 अरब डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा है।

145 डॉलर गिर गया नेटवर्थ

बाजार में आई गिरावट से बेजॉस का नेट वर्थ 145 अरब डॉलर तक घट गया जो जुलाई के बाद सबसे कम है। इससे पहले जेफ बेजॉस की कुल संपत्ति 154 बिलियन डॉलर के पार हो गई थी। जेफ बेजॉस अमेजन ग्रुप की 15 से अधिक कंपनियों के मालिक हैं। जेफ की अमेजन में कुल हिस्सेदारी 16 फीसदी है। इसके अलावा उनके पास एक अखबार, रॉकेट कंपनी, कूपन  और ग्रोसरी की वेबसाइट भी है। 
विज्ञापन


रोजाना की कमाई 430 करोड़ के पार

अमेजन के फाउंडर जेफ बेजॉस ने अपने कैरियर की शुरुआत किताब बेचने से की थी। फिलहाल वो पिछले एक साल से रोजाना 430 करोड़ रुपये कमा रहे हैं। जेफ ने अपना कैरियर ऑनलाइन किताबें बेचने से शुरू किया था। सबसे पहले उन्होंने इसके लिए जहां पर ऑफिस बनाया वो एक कार गैराज था, जहां से उनके बिजनेस को आगे बढ़ाने का मौका मिला। 
Trending Videos
विज्ञापन

इस अखबार के मालिक भी है जेफ बेजोस

जेफ बेजॉस टेक बेस्ड कंपनी के अलावा पत्रकारिता से भी जुड़े हुए हैं। वो दुनिया के प्रसिद्ध अखबारों में से एक वाशिंगटन पोस्ट के मालिक भी हैं। यह दुनिया के उन पहले अखबारों में था जिसने सबसे पहले अपना मोबाइल ऐप और वेबसाइट लांच की थी। 

फिल्म में की थी एक्टिंग

स्टार ट्रेक फिल्मों के जेफ बेजोस बहुत बड़े फैन हैं, क्योंकि फिल्म उनके शौक के अनुसार है। हाल ही में रिलीज हुई इस फिल्म में जेफ ने एक्टिंग भी की है। जेफ ने फिल्म के अंदर छोटा सा रोल अदा किया है। 

पुराने म्यूजियम खरीदने का है शौक

जेफ को पुराने म्यूजियम खरीदने का काफी शौक है। इस साल उन्होंने वाशिंगटन डीसी में एक पुराना टेक्सटाइल म्यूजियम खरीदने  के लिए 23 मिलियन डॉलर खर्च किए। यह म्यूजियम अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और इवांका ट्रंप के घर के काफी  नजदीक है। 

स्पेस में बनाना चाहते हैं होटल और शहर

जेफ बेजोस का सपना है कि वो अंतरिक्ष में शहर और होटल बनाए। इसके अलावा उनकी इच्छा वहीं पर अम्यूजमेंट पार्क बनाने की है। उनका एक सपना यह भी है कि वो स्पेस का एक चक्कर लगाकर आए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें