फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर इंडिया का फरमानः बगैर अनुमति मीडिया से बात नहीं करेंगे कर्मचारी

Fri, 03 May 2019 11:53 AM IST
‌डिंपल अलवधी भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया ने अपने कर्मचारियों को बिना पूर्व अनुमति के मीडिया से बात करने के प्रति आगाह किया है। एक संवाद में इसकी जानकारी मिली है।

विज्ञापन


कंपनी ने 30 अप्रैल के इस संवाद में कहा है कि, ऐसा देखा गया है कि कर्मचारियों ने मीडिया से बातें की हैं या जेट एयरवेज की पोशाक में वीडियो पोस्ट किया है। इलेक्ट्रोनिक या सोशल मीडिया पर इस तरह से रखे गये विचारों से कंपनी की छवि खराब हो रही है, जबकि ऐसा करने से मना किया जा चुका है।

कंपनी ने कर्मचारियों को कही ये बात

कंपनी ने कहा, 'यह फिर से दोहराया जाता है कि कोई भी कर्मचारी निजी अधिकार से या किसी समूह अथवा संगठन के प्रतिनिधि के तौर पर चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) की बिना पूर्व मंजूरी के प्रिंट, इलेक्ट्रोनिक या सोशल मीडिया में कंपनी से संबंधित कोई बयान जारी नहीं करेंगे।' 

इस संवाद पर कंपनी की निदेशक (कर्मचारी) अमृता शरण के हस्ताक्षर हैं। इसमें कहा गया है कि कर्मचारियों को उचित माध्यम से सीएमडी से अनुमति के लिये आवेदन करना होगा और इस आदेश के किसी भी उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा और उल्लंघन करने वाले के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें