फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लिपकार्ट के मंच पर 90 फीसदी विक्रेताओं ने फिर शुरू किया कारोबार

Sun, 28 Jun 2020 11:30 AM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
flipkart
विज्ञापन

वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने कहा है कि अप्रैल से उसके मंच पर 90 फीसदी से अधिक विक्रेताओं ने कारोबार फिर शुरू कर दिया है। इसके साथ ही फ्लिपकार्ट ने कहा कि अप्रैल-जून, 2020 के दौरान उसके मंच से जुड़ने वाले नए विक्रेताओं की संख्या में करीब 125 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। 

विज्ञापन


कामकाज के नए तरीकों की पहचान कर रही कंपनियां 
ई-कॉमर्स कंपनी ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के प्रभाव के चलते देशभर की कंपनियां अपने परिचालन के तरीके पर नए सिरे से विचार कर रही हैं। इसके अलावा वे कामकाज के नए तरीकों की पहचान कर रही हैं। अब देशभर में स्थानीय सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रमों (एमएसएमई) ने यह ई-कॉमर्स के सही मूल्य को पहचान लिया है कि इसके जरिए वे लाखों उपभोक्ताओं से जुड़े रह सकते हैं। 

इन राज्यों के MSME ने दिखाई अधिक रुचि 
बयान में कहा गया है कि अप्रैल, 2020 से फ्लिपकार्ट के 90 फीसदी के विक्रेताओं ने मंच पर अपना कारोबार फिर शुरू कर दिया है। फ्लिपकार्ट के विक्रेता राष्ट्रीय स्तर पर मंच की पहुंच का लाभ उठा पा रहे हैं। इसके अलावा उन्हें मार्केट प्लेस कारोबार के लिए एक दक्ष, पारदर्शी और पूरी तरह से पक्षपात रहित कामकाज उपलब्ध हो रहा है। फ्लिपकार्ट ने कहा कि उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और तमिलनाडु के एमएसएमई ने अपने कारोबार को ऑनलाइन करने में सबसे अधिक रुचि दिखाई है। 
विज्ञापन


फ्लिपकार्ट ने पेश किया हेल्थ इंश्योरेंस प्लान 
फ्लिपकार्ट ने कोविड-19 के मद्देनजर एक हेल्थ इंश्योरेंस प्लान पेश किया है, जिसमें उनके परिजनों तथा कर्मचारियों के लिए विशेष रियायती दर पर 50,000 से 3,00,000 रुपये प्रति व्यक्ति की विशेष दरों पर हेल्थ कवरेज दी जाती है। विक्रेता समुदाय की कामकाजी पूंजी की समस्या के समाधान के लिए फ्लिपकार्ट के ग्रोथ कैपिटल प्रोग्राम के जरिए ऋण पर विशेष पेशकश की गई है और प्लेटफार्म से जुड़े विक्रेताओं को 48 घंटों के भीतर लोन उपलब्ध कराया जाता है।

लॉकडाउन के पहले चरण के दौरान, फ्लिपकार्ट के सैलर प्रोटेक्शन फंड (एसपीएफ) के तहत, ऑनलाइन विक्रेताओं को कारोबार में हुए अनुचित नुकसान की क्षतिपूर्ति के तौर पर एक निश्चित राशि पर दावा करने की सुविधा दी गई है। कंपनी ने कहा है कि वह 'फ्लिपकार्ट समर्थ' पहल के तहत देशभर में 5,00,000 से अधिक कारीगरों तथा सूक्ष्म उद्यमियों के लिए आजीविका में सहयोग दे रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें