फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अडाणी पोर्ट्स ने पूरा किया कृष्णापट्टनम पोर्ट कंपनी का अधिग्रहण, 12000 करोड़ में हुआ सौदा

Mon, 05 Oct 2020 03:05 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी - फोटो : Adani Group
विज्ञापन

अडाणी पोर्ट्स एण्ड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एपीएसईजैड) ने सोमवार को कहा कि उसने कृष्णापट्टनम पोर्ट कंपनी लिमिटेड (केपीसीएल) के अधिग्रहण का काम पूरा कर लिया है। यह सौदा 12,000 करोड़ रुपये में हुआ है। कंपनी ने देश में निजी क्षेत्र के इस दूसरे सबसे बड़े बंदरगाह में 75 फीसदी नियंत्रक हिस्सेदारी खरीदी है। 

विज्ञापन


कंपनी ने कहा है कि इस अधिग्रहण से 2025 तक बंदरगाह क्षेत्र में उसकी माल रखरखाव एवं लदान- उतरान की क्षमता बढ़कर 50 करोड़ टन सालाना तक पहुंच जाएगी। कृष्णापट्टनम पोर्ट कंपनी के इस अधिग्रहण के साथ एपीएसईजैड को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2020-21 तक उसका बाजार हिस्सा 21 फीसदी से बढ़कर 25 फीसदी तक पहुंच जाएगा। 

कंपनी ने यहां जारी एक वक्तव्य में कहा कि, 'अडाणी समूह की भारत की सबसे बड़े बंदरगाह विकासकर्ता, परिचालक और साजो सामान उपलब्ध कराने वाली कंपनी एपीएसईजैड ने आज 12,000 करोड़ रुपये के उद्यम मूल्य पर केपीसीएल का अधिग्रहण सौदा पूरा करने की घोषणा की है। इस सौदे के बाद केपीसीएल में एपीएसईजैड की 75 फीसदी की नियंत्रक हिस्सेदारी हो जाएगी। यह अधिग्रहण सीवीआर समूह और अन्य निवेशकों से किया गया है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपीसीएल एक विविध सामान के आवागमन की सुविधा देने वाला बंदरगाह है। यह आंध्र प्रदेश में स्थित है जहां देश का दूसरा सबसे बड़ा तटीय क्षेत्र पड़ता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें