फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित 8 राज्यों का जीडीपी में योगदान 60 फीसदी

Wed, 20 May 2020 05:52 AM IST
योगेश साहू बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
विज्ञापन
GDP - फोटो : Social Media
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण ने एक ओर जहां लोगों की जिंदगी के लिए संकट पैदा कर दिया वहीं, इसे रोकने के लिए जारी लॉकडाउन से अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो चुकी है। एक अध्ययन के मुताबिक कोविड-19 से सर्वाधिक बुरी तरह प्रभावित महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु जैसे आठ राज्य ऐसे हैं जिनकी देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 60 फीसदी से ज्यादा की हिस्सेदारी है।

विज्ञापन


क्रिसिल की रिसर्च विंग की एक रिपोर्ट के मुताबिक ये ऐसे आठ राज्य हैं जो करीब 58 फीसदी रोजगार मुहैया कराते हैं। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए 24 मार्च से जारी लॉकडाउन 18 मई से चौथे चरण में पहुंच गया। इस दौरान प्रतिबंध और रियायत तय करने की छूट राज्यों को दी गई है। इस बीच, महाराष्ट्र, गुजरात समेत तमाम राज्यों ने कुछ रियायतों के साथ लॉकडाउन में प्रतिबंधों को जारी रखा है। इसके चलते विभिन्न रेटिंग एजेंसियों ने जीडीपी में 5 फीसदी तक गिरावट का अनुमान लगाया है।

औद्योगिक उत्पादन पर निर्भरता
अध्ययन में टॉप आठ राज्य 17 मई को लॉकडाउन 3.0 के पूरे होने पर सर्वाधिक प्रभावित जिलों के आधार पर तय किए गए हैं। महाराष्ट्र, तमिलनाडु और गुजरात जैसे राज्य औद्योगिक उत्पादन के कारण आर्थिक तौर पर सक्षम और मजबूत हैं। ऐसे में लॉकडाउन के चलते इन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं, आंध्र प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश अपेक्षाकृत अधिक ऋण अनुपात के कारण ज्यादा असुरक्षित हैं। इनकी आर्थिक निर्भरता मुख्य तौर पर पेट्रोलियम उत्पादों पर मिलने वाले कर, शराब और स्टांप ड्यूटी पर है। जो इन दिनों बंद हैं।
विज्ञापन


कृषि पर निर्भर राज्यों में राहत
इस रिपोर्ट के मुताबिक कृषि पर आधारित आंध्र प्रदेश, राजस्थान, यूपी और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों की स्थिति थोड़ी बेहतर है, क्योंकि इस बार मानसून सामान्य रहने की उम्मीद है। वहीं, अपेक्षाकृत तौर पर कोरोना का कम असर झेलने वाले कर्नाटक और केरल में भी बंदिशों के चलते औद्योगिक उत्पादन में गिरावट देखने को मिलेगी। जबकि मप्र, पंजाब और बिहार जैसे कृषि आधारित राज्य देश की अर्थव्यवस्था को इस बार सहारा दे सकते हैं।

आठ सर्वाधिक प्रभावित राज्य
राज्य मरीज
महाराष्ट्र 35058
तमिलनाडु 11760
गुजरात 11745
दिल्ली 10054
राजस्थान 5507
मध्य प्रदेश 5236
उत्तर प्रदेश 4605
पश्चिम बंगाल 2825
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें