फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन के सोलह श्रृंगार पर लगा कोरोना वायरस का 'ग्रहण', आयात बंद होने से बढ़ गईं कीमतें

Wed, 26 Feb 2020 12:40 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना वायरस के कारण चीन से आयात ठप हो जाने से कृत्रिम आभूषण और श्रृंगार का सामान महंगा हो गया है। सहालग सीजन में इनकी डिमांड है। इसे देखते हुए थोक विक्रेता पुराना स्टॉक महंगे रेट में निकाल रहे हैं। इसी से कीमतें बढ़ी हैं।
विज्ञापन


इस समय सहालग चल रहा है। इस कारण डिमांड ज्यादा है। लुहारगली के थोक कारोबारी पारस जैन के मुताबिक अधिकतर ज्वेलरी और उसका कच्चा माल चीन से आता है। पिछले एक माह से आपूर्ति लगभग ठप है। बड़े होलसेलर्स ने 20-25 फीसदी तक महंगा कर दिया है।

श्रृंगार के सामान पर 10 फीसदी का इजाफा हुआ है। थोक मंडी से लेकर खुदरा बाजार तक लगभग सभी दुकानों पर बेचा जाता है। इसकी आवक रुकने से सामान पर 10 फीसदी तक का इजाफा हो गया है। हर माह पांच करोड़ रुपये से अधिक का टर्नओवर है। खास बात है कि इस पर अधिक मार्जिन मिल जाता है। मगर, इस समय इसे महंगा बेचना पड़ा रहा है।
विज्ञापन



फर्नीचर के भी दाम चढ़े
आगरा। घटिया रोड स्थित फर्नीचर कारोबारी उदय चौधरी बताते हैं कि चीन से फर्नीचर बनाने के लिए हार्डवेयर आता है। यह आकर्षक होता है और कंपनी से 20-30 फीसदी तक सस्ता होता है। मगर, मौजूदा हालात में एसेसरीज का बंडल 800 रुपये तक महंगा मिल रहा है। वहीं, बीते दिनों जल्द सप्लाई न मिल पाने दिल्ली की कुछ बुकिंग निरस्त भी हो गई। जिससे काफी नुकसान भी हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें