फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन का असर : देश में तेल खपत 21 साल बाद पहली बार घटी

Sat, 10 Apr 2021 01:23 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

  • मंत्रालय के मुताबिक, लॉकडाउन के कारण पिछले साल अप्रैल में तेल खपत आधी रह गई थी। हालांकि, पाबंदियों में ढील के बाद खपत में सुधार देखने को मिला।
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉकडाउन के कारण देश के तेल (पेट्रोल-डीजल) खपत में 2020-21 के दौरान 9.1 फीसदी की बड़ी गिरावट रही। 1989-99 के बाद यानी 21 वर्षों में पहली बार तेल की सालाना खपत घटी है।

विज्ञापन


पेट्रोलियम मंत्रालय के शुक्रवार के आंकड़ों के अनुसार, पिछले वित्त वर्ष में पेट्रोलियम उत्पादों की खपत 19.46 करोड़ टन रही थी। 2019-22 के दौरान यह आंकड़ा 21.41 करोड़ टन रहा था।

इस दौरान डीजल की खपत 12 फीसदी घटकर 7.27 करोड़ टन और पेट्रोल की 6.7 फीसदी गिरकर 2.79 करोड़ टन रही। विमान ईंधन की खपत 53.6 फीसदी की बड़ी गिरावट के साथ 37 लाख टन रह गई, जबकि नाफ्था की बिक्री 1.42 करोड़ टन के साथ एक साल पहले के बराबर रही।
विज्ञापन


मंत्रालय के मुताबिक, लॉकडाउन के कारण पिछले साल अप्रैल में तेल खपत आधी रह गई थी। हालांकि, पाबंदियों में ढील के बाद खपत में सुधार देखने को मिला। सितंबर, 2020 में पेट्रोल खपत कोविड-19 पूर्व स्तर पर पहुंच गई थी। आंकड़ों के मुताबिक, इस साल मार्च में पेट्रोल की मांग में 25.7 फीसदी और डीजल में 27 फीसदी तेजी रही। 

एलपीजी खपत में 4.7 फीसदी तक वृद्धि
आंकड़ों के मुताबिक, पिछले वित्त वर्ष के दौरान घरेलू एलपीजी ही आम जरूरत का ऐसा पेट्रोलियम उत्पाद रहा, जिसकी खपत में वृद्धि दर्ज की गई। इस दौरान इसकी खपत 4.7 फीसदी बढ़कर 2.76 करोड़ टन तक पहुंच गई। 2019- 20 के दौरान एलपीजी खपत 2.63 करोड़ टन रही थी। गरीब परिवारों को मुफ्त सिलिंडर दिए जाने से घरेलू एलपीजी की खपत बढ़ी है।
विज्ञापन


इसके अलावा, सड़क निर्माण तेज होने से अलकतरा की बिक्री भी इस दौरान 6 फीसदी वृद्धि के साथ 71.1 लाख टन पर पर पहुंच गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें