नौकरीपेशा लोगों के लिए साल 2018 अच्छी खबर लेकर आ सकता है, अनुमान लगाया जा रहा है कि साल 2017 के मुकाबले 2018 में नौकरी के ज्यादा अवसर पैदा होंगे, वहीं लोगों की सैलरी में हाइक भी अच्छा मिलेगा। साल 2017 में जहां लोगों को 8-10 प्रतिशत का हाइक मिला वहीं नए साल में कंपनियां 10-15 प्रतिशत का हाइक देने को तैयार हैं।
हालांकि, कंपनियों ने कहा है कि यह हाइक उन्हीं लोगों को दिया जाएगा जिनके अंदर 'सही' टैलेंट होगा। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, इंडिया INC ने यह बात कही कि 10-15 प्रतिशत हाइक उन्हें ही देंगे जो ठीक काम जानते होंगे और काम के हिसाब से अपने आपको ढाल लेंगे।
EPFO ने अपने नियमों में किया बदलाव, PF जमा करने के अलावा अब मिलेगी एक और खास सुविधा
नौकरियों के मामले में साल 2017 कोई खास अच्छा नहीं रहा। सिर्फ बीस प्रतिशत कंपनियां ऐसी थीं जिन्होंने नई भर्तियां की, लेकिन 60 प्रतिशत कंपनियों ने बहुत कम नए लोगों को हायर किया। वहीं आईटी, टेलीकॉम, उत्पादन, इंजीनियरिंग एंड बैंकिंग सेक्टर में छंटनी भी हुई।
नौकरी जाने की वजह: इस साल कई नए बिजनेस मॉडल डेवेलप हुए, आर्टिफिशल इंटेलिजेंस और रोबोटिक प्रोसेस ओटेमेशन जैसी तकनीकें आईं जिन्होंने लोगों की जरूरत कम कर दी थी। नोटबंदी का प्रभाव भी काफी लंबे वक्त तक रहा था ऐसा माना जाता है।