फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिज्जा, तेल, साबुन पर नहीं मिलेगा Buy 1 Get 1 ऑफर

Wed, 02 Aug 2017 03:07 PM IST
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीड‌िया
विज्ञापन
अब पिज्जा या फिर बर्गर जैसी खाने पीने की चीजों के अलावा तेल, साबुन, शैंपू और टूथपेस्ट पर एक के बदले दूसरा फ्री जैसे ऑफर कंपनियों ने बंद कर दिए हैं। सेल्स बढ़ाने के लिए कंपनियां इस तरह के ऑफर चला रही है। 
विज्ञापन


गुड्स एंड सर्विस टैक्स के लागू होने के बाद कंपनियों के लिए ऐसे ऑफर चलाना मुश्किल हो गया था, क्योंकि ऐसे गुड्स की सेल्स पर भी जीएसटी देना होगा। इसके साथ ही डिस्काउंट पर भी असर पड़ेगा, क्योंकि डिस्काउंट देने पर इसकी जानकारी भी जीएसटी में देनी होगी। 

इन कंपनियों ने खत्म किया फ्री ऑफर
कई प्रमुख कंपनियों ने जीएसटी के लागू होने के बाद ऑफर खत्म कर दिया है। इसमें बिस्किट बनाने वाली कंपनी पारले-जी, गोदरेज, डोमिनो पिज्जा, पिज्जा हट और मेकडोनॉल्ड शामिल हैं। इन प्रमुख कंपनियों के अलावा अन्य कंपनियां भी इसी राह पर चलने लगी है। 
विज्ञापन


क्यों बंद हुआ डिस्काउंट ऑफर, ये है कारण
जीएसटी के बाद अगर कोई कंपनी फ्री में कुछ बाटती है, या फिर किसी प्रोडक्ट पर डिस्काउंट करती है तो फिर उस प्रोडक्ट पर किसी भी तरह का इनपुट टैक्स क्रेडिट नहीं मिलेगा। ऐसी चीजों पर पूरा टैक्स वसूला जाएगा। कंपनियों का तर्क है कि अगर वो सेल्स बढ़ाने के लिए फ्री में कुछ बाटते हैं तो भी उनको टैक्स में किसी तरह की कोई रियायत सरकार की तरफ से नहीं मिलेगी। ऐसे में डिस्काउंट देना या फिर फ्री देना घाटे का सौदा बनेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें