सितंबर, 2020 में देश के आठ कोर इंडस्ट्रीज के उत्पादन में पिछले वर्ष के मुकाबले 0.8 फीसदी गिरावट देखी गई है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी किये गए आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष सितंबर में आठ कोर इंडस्ट्रीज का कंबाइंड इंडेक्स 119.7 रहा जो कि पिछले वर्ष सितंबर से 0.8 फीसदी कम है। वहीं अप्रैल से सितंबर, 2020-21 के दौरान इसकी संचयी वृद्धि में 14.9 फीसदी माइनस में रही है।