फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 दिसंबर को जारी होगा 75 रुपये का सिक्का, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की बनी होगी तस्वीर

Thu, 15 Nov 2018 04:57 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

दस रुपये के बाद अब पहली बार 75 रुपये का सिक्का 30 दिसंबर को लोगों के सामने होगा। केंद्र सरकार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा पोर्ट ब्लेयर में पहली बार तिरंगा फहराने की 75वीं वर्षगांठ पर 75 रुपये का सिक्का जारी करने का एलान किया है। वित्त मंत्रालय ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। 

विज्ञापन


44 मिमी साइज का यह सिक्का चार धातुओं का बना होगा और इस पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा सेल्यूलर जेल में तिरंगे को सलामी देते हुए का चित्र होगा। सिक्के का वजन 35 ग्राम होगा और इसमें 50 फीसदी चांदी, 40 फीसदी तांबा और 5-5 फीसदी निकल व जिंक धातु होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें