फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंफोसिस विवाद: कंपनी के कामकाज से नाखुश फाउंडर्स ने लिया शेयर्स बेचने का फैसला

Fri, 09 Jun 2017 12:51 PM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
विज्ञापन
विज्ञापन
इंफोसिस की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। कंपनी में वेतन विवाद के बाद अब फाउंडर्स द्वारा अपने शेयर्स बेचे जाने की खबर सामने आ रही है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कंपनी की नीतियों से नाखुश फाउंडर्स ने अपने शेयर्स बेचने का फैसला लिया है। हालांकि इंफोसिस के संस्थापक नारायणमूर्ति ने अपने शेयर्स बेचे जाने की खबर से इंकार किया। गौरतलब है कि नारायणमूर्ति और उनके परिवार के पास कंपनी में 3.44 फीसदी की हिस्सेदारी है।

अगर इंफोसिस में फाउंडर्स की हिस्सेदारी की बात की जाए तो करीब 12.75 फीसदी की हिस्सेदारी कंपनी में है, जिसकी कीमत करीब 28 हजार करोड़ रुपए है। सूत्रों के मुताबिक कंपनी के फाउंडर्स इंफोसिस के पिछले 3 साल के प्रदर्शन से खुश नहीं हैं, इसके अलावा वो मैनेजमेंट बोर्ड के कामकाज से भी नाखुश हैं। जिसके बाद फाउंडर्स ने अपने शेयर्स बेचने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले कंपनी के संस्थापक नारायण मूर्ति ने चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर प्रवीण राव की सैलरी हाइक पर सवाल उठाए थे। इसके बाद उनके और सीईओ विशाल सिक्का के विवाद भी उजागर हुए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें