फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zomato Block Deal: ऊबर ने जोमैटो में बेची 7.8% की हिस्सेदारी, शेयरों में गिरावट के बाद रिकवरी

Wed, 03 Aug 2022 07:44 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Zomato Block Deal: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऊबर ने जोमैटो कंपनी में 7.8 प्रतिशत की हिस्सेदारी बेचकर 392 मिलियन डॉलर जुटाए हैं। इन खबरों के बाद जोमैटो के शेयरों में गिरावट दिखी पर फिर इसमें रिकवरी देखने को मिली।
विज्ञापन
जोमैटो - फोटो : www.zomato.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऊबर टेक्नोलॉजी ने बुधवार को फूड डिलिवरी फर्म जोमैटो में अपनी 7.8% फीसदी की हिस्सेदारी बेच दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने ऐसा 392 मिलियन डॉलर जुटाने के लिए भारतीय बाजार में यह बिकवाली की है। 

यह जोमैटो ब्लॉक डील 50.44 रुपये प्रति शेयर की दर पर की गई। वहीं, जोमैटो की ओर से कहा गया कि हम एक सार्वजनिक कंपनी हैं और हमारे शेयरधारक अपने शेयरों के साथ क्या कर रहे हैं, इसकी जानकारी नहीं रखते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस जोमैटो के शेयर बेचकर ऊबर ने 30.87 बिलियन रुपये जुटाए हैं। सूत्रों के अनुसार ऊबर से जोमैटो की हिस्सेदारी दुनियाभर की लगभग 20 कंपनियों ने खरीदी है। इनमें Fidelty, Franklin Templeton, ICICI Prudential आदि शामिल हैं। हालांकि इस खरीदारी के बारे में Fidelty ने भी अब तक कुछ नहीं कहा है। वहीं Franklin और ICICI ने इस बारे में बोलने से इनकार कर दिया।

बता दें कि बुधवार को जोमैटो के शेयरों में 6.8% प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। हालांकि आगे चलकर शेयरों में फिर सुधार नजर आया और कल की तुलना में जोमैटो के शेयर फिलहाल लगभग एक प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें