फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zerodha Down: जेरोधा यूजर्स को हुई परेशानी, सोशल मीडिया पर की शिकायत तो कंपनी ने दिया ये जवाब

Thu, 27 Apr 2023 12:06 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Zerodha Down: जेरोधा ने कहा है कि यह समस्या उनकी एक एक्सचेंज लाइन के डिस्कनेक्ट होने के कारण सामने आयी। कंपनी की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है "कुछ ग्राहकों के ऑर्डर ओपन यानी लंबित स्थिति में थे। वे अब समाप्त या रद्द हो गए हैं, और ये ग्राहक अब नए ऑर्डर दे सकते हैं।"
विज्ञापन
जेरोधा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेयर बाजार में ट्रेडिंग और निवेशक सुविधा उपलब्ध कराने वाली कंपनी जेरोधा के काइट एप और बेवसाइट पर उपभोक्ताओं को गुरुवार को परेशानी झेलनी पड़ी। कई ग्राहकों ने काइअ ऐप और वेबसाइट पर ऑर्डर देने में परेशानी होने की सूचना दी। कई माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर इसकी शिकायत की। कुछ उपयोगकर्ताओं ने यह भी दावा किया कि वे गड़बड़ी के कारण ऑर्डर रद्द भी नहीं कर पा रहे हैं। डाउनडिटेक्टर ने भी जेरोधा ग्राहकों के परेशान होने की बात कही है।

जेरोधा ने बयान जारी कर कहा- गड़बड़ी को ठीक कर लिया गया है

वहीं ग्राहकों की शिकायत के बाद जेरोधा ने एक बयान जारी कर दावा किया है कि गड़बड़ी को ठीक कर लिया गया है। जेरोधा ने बताया कि कुछ ग्राहकों के 'ओपन पेंडिंग' ऑर्डर समाप्त हो जाएंगे या रद्द हो जाएंगे। ग्राहकों को अब नए ऑर्डर देने होंगे। जेरोधा ने बताया कि कई कनेक्शन होने के बावजूद एक्सचेंज की एक लाइन पर कनेक्शन काटे जाने के कारण यह समस्या पैदा हुई।

एक्सचेंज लाइन के डिस्कनेक्ट होने के कारण सामने आई समस्या

जेरोधा ने कहा है कि यह समस्या उनकी एक एक्सचेंज लाइन के डिस्कनेक्ट होने के कारण सामने आयी। कंपनी की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है "कुछ ग्राहकों के ऑर्डर ओपन यानी लंबित स्थिति में थे। वे अब समाप्त या रद्द हो गए हैं, और ये ग्राहक अब नए ऑर्डर दे सकते हैं।" कंपनी ने कहा एक्सचेंज से कई कनेक्शन होने के बावजूद, एक लाइन पर कनेक्शन कटने के कारण हमारे कुछ ग्राहकों के ऑर्डर पेंडिंग रहग गए। पर अब इस समस्या को दूर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें