फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yes Bank DHFL Fraud: यस बैंक-डीएचएफएल केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, अब तक 1827 करोड़ की संपत्ति जब्त

Wed, 03 Aug 2022 12:09 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Yes Bank DHFL Fraud: केंद्रीय जांच एजेंसी ने यस बैंक-डीएचएफएल फ्रॉड केस में कार्रवाई करते हुए अब तक इस मामले में 1827 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।
विज्ञापन
dhfl - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यस बैंक- दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (डीएचएफएल) से संबंधित बैंक ऋ ण धोखाधड़ी मामले में महाराष्ट्र के बिल्डर अविनाश भोंसले और संजय छाबड़िया की 415 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है।

विज्ञापन


संघीय जांच एजेंसी ने दोनों बिल्डर को जून में हिरासत में लिया था और अभी दोनों ही न्यायिक हिरासत में हैं। ईडी ने धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत भोंसले की 164 करोड़ रुपये की संपत्ति, जबकि छाबड़िया की 251 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने के लिए मंगलवार को एक अस्थायी आदेश जारी किया था। 

ईडी और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) इस मामले की जांच कर रही है। दोनों केंद्रीय एजेंसियों ने दो बिल्डर, यस बैंक के सह-संस्थापक राणा कपूर और डीएचएफएल के प्रमोटर-निदेशक कपिल वधावन व धीरज वधावन के खिलाफ अलग-अलग मामला दर्ज किया है। इस मामले में  वधावन बंधुओं को ईडी ने मई में गिरफ्तार किया था, जबकि कपूर को मार्च में गिरफ्तार किया गया था। 
विज्ञापन


ये दोनों भी अभी न्यायिक हिरासत में हैं। ईडी ने आरोप लगाया कि राणा कपूर ने यस बैंक लिमिटेड के माध्यम से डीएचएफएल के अल्पकालिक गैर-परिवर्तनीय ‘डिबेंचर’ में 3,700 करोड़ रुपये और डीएचएफएल के ‘मसाला बॉन्ड’ में 283 करोड़ रुपये का निवेश किया। अब तक इस केस में ईडी ने 1,827 करोड़ की संपत्ति जब्त की है। 

34,000 करोड़ का है घोटाला
देश के सबसे बड़े बैंक ऋण घोटाला में 34,000 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। इसमें यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की अध्यक्षता में गठित 17 बैंकों के कंसोर्टियम का पैसा डूब गया। इस मामले में यस बैंक के सह संस्थापक राणा कपूर और डीएचएफएल के प्रमोटर कपिल वधावन और धीरज वधावन के खिलाफ 1988 में एफआईआर दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें