स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी श्याओमी अपने ग्राहकों को लखपति बनने का मौका दे रही है। कंपनी ने एक फोटो कांटेस्ट शुरू किया है, जिसमें केवल वो लोग भाग ले सकते हैं, जिनके पास पहले से श्याओमी का फोन है। कंपनी ने 34 लाख रुपये का कैश पुरस्कार रखा है।
करना होगा केवल यह काम
श्याओमी के ग्राहकों को केवल अपने Mi Smartphone से फोटो क्लिक करके उसे अपलोड करना होगा। अपलोड किए गए सभी फोटोज का रिव्यू एक्सपर्ट कमेटी करेगी। इनमें से केवल 100 फोटोग्राफ्स को अगले राउंड के लिए भेजा जाएगा। इवेंट के अगले स्टेज पर पहुंचने के लिए आपकी फोटो पर कम से कम तीन लाइक मिलने जरूरी हैं।
इस लिंक पर करना होगा अपलोड
श्याओमी ने इसके लिए एक लिंक भी जारी किया है, जिस पर फोटो को अपलोड करना होगा। https://event.mi.com/en/photography2018 पर लोगों को अपना फोन नंबर भी देना होगा। वेरिफिकेशन कोड आने के बाद लोग अपनी फोटो को अपलोड कर सकते हैं।
यह लोग करेंगे फोटो रिव्यू
जो कमेटी फोटो को रिव्यू करेगी उसमें Xiaomi के कंट्री हेड मनु कुमार जैन, एमआई के वीपी जियांग वेंग और रूस व फ्रांस के फोटोग्राफर शामिल हैं। शार्टलिस्ट किए गए विजेताओं की फोटो पर कंपनी की डेडीकेटेड वेबसाइट पर 27 नवंबर को वोटिंग होगी। कंपनी 6 दिसंबर को फोटग्राफी विजेता का ऐलान करेगी और विजेता को 35 लाख प्राइज मनी दी जाएगी। फोटो अपलोड करने की आखिरी तारीख 23 नवंबर हैं।