फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTO ने दी चेतावनी, ट्रेड ग्रोथ का अनुमान घटाकर किया आधा, नौकरियों पर भी खतरा

Thu, 03 Oct 2019 02:46 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन ( WTO ) ने चेतावनी दी है कि व्यापार युद्ध के दुष्परिणाम पूरी दुनिया को भुगतने होंगे। डब्ल्यूटीओ ने इस साल के लिए ट्रेड ग्रोथ का अनुमान घटा दिया है। वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन के अनुसार, इस वर्ष ट्रेड ग्रोथ आधा यानि 1.2 फीसदी रहेगा। 

पहले लगाया था ये अनुमान

इससे पहले अप्रैल में डब्ल्यूटीओ ने अनुमान लगाया था कि इस साल ट्रेड में 2.6 फीसदी की वृद्धि होगी। सिर्फ ट्रेड ग्रोथ ही नहीं, संस्था ने वैश्विक आर्थिक विकास का अनुमान भी घटा दिया है। अब यह 2.3 फीसदी हो गया है, जबकि पहले यह 2.6 फीसदी था। 

कईं नौकरियों पर खतरा

डब्ल्यूटीओ ने चेतावनी दी है कि व्यापार युद्ध के कारण जीवन स्तर गिर सकता है और कईं नौकरियों पर खतरा मंडरा सकता है। व्यापार युद्ध के कारण ट्रेड ग्रोथ काफी प्रभावित होगी। इसलिए यह युद्ध जल्द ही खत्म करना होगा। तभी स्थिति में सुधार आएगा। 

कम हो सकती है व्यापार में वृद्धि 

बता दें कि साल 2019 की पहली छमाही में दुनिया में वस्तुओं के व्यापार में सिर्फ 0.6 फीसदी की वृद्धि हुई है। यह दर पिछले सालों की तुलना में काफी कम है। इसलिए संस्था ने चेतावनी दी है कि दुनिया में व्यापार में वृद्धि साल के अंत तक 0.5 फीसदी तक कम हो सकती है। मौजूदा समय में अगर वृद्धि दर 1.2 फीसदी पर बरकरार रहती है, तो इस दशक में यह सबसे कम वृद्धि दर होगी।

डब्ल्यूटीओ के डायरेक्टर जनरल ने दिया बयान

इस संदर्भ में डब्ल्यूटीओ के डायरेक्टर जनरल रॉबर्टो अजेवदो ने कहा है कि मौजूदा समय में बिजनेस हाउसेज निवेश को टाल रहे हैं। नौकरियों को लेकर भी अनिश्चितता जारी है। इन सब से विकास पर प्रभाव हो रहा है, जिससे जीवन स्तर में भी गिरावट आ रही है। 

अमेरिका-चीन का व्यापार युद्ध जारी

ब्रेग्जिट पर छाई अनिश्चितता यूरोप के बाजार को और नुकसान पहुंचा सकती है। साथ ही अमेरिका और चीन का व्यापार युद्ध भी लगातार जारी है। चाइनीज उत्पादों पर अमेरिका टैरिफ को 25 फीसदी से बढ़ाकर 30 फीसदी कर सकता है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें