फिनटेक (वित्तीय प्रौद्योगिकी) के लिहाज से शीर्ष प्रदर्शन करने वाले देशों की सूची में अमेरिका और ब्रिटेन के साथ भारत भी शामिल हो गया है। चीन के तियानजिन में आयोजित न्यू चैंपियंस की वार्षिक बैठक में जारी विश्व आर्थिक मंच के अध्ययन में कहा गया, लाभप्रदता और समावेशन में मजबूती के बीच फिनटेक क्षेत्र की वृद्धि स्थिर हो रही है। एआई को अपनाने से प्रदर्शन में सुधार हो रहा है।
ये भी पढ़ें: ICRA: भारत की जीडीपी दर घटकर 6.2% रहने का अनुमान, वैश्विक अनिश्चितता और भू-राजनीतिक तनाव का पड़ेगा असर
वित्तीय प्रदर्शन मजबूत
रिपोर्ट के मुताबिक, 240 फिनटेक कंपनियों के वैश्विक सर्वे से पता चलता है कि ग्राहक वृद्धि 37 फीसदी पर स्थिर है। वित्तीय प्रदर्शन मजबूत बना हुआ है। राजस्व और लाभ में वृद्धि क्रमशः 40 फीसदी एवं 39 फीसदी है।
आर्थिक स्थितियां बड़ी चुनौती, 2024 की तुलना में कम
रिपोर्ट के मुताबिक, व्यापक आर्थिक स्थितियां वृद्धि के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी रहीं। हालांकि, सिर्फ 18 फीसदी ही इस चुनौती को बाधा मानते हैं, जो 2024 में 56 फीसदी था। फंडिंग को लेकर चिंताएं भी कम हो गई हैं। अब सिर्फ 12 फीसदी लोग ही इसे बाधा मानते हैं, जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा 40 फीसदी था।