विश्व बैंक के प्रमुख डेविड मलपास
- फोटो : ANI
विश्व बैंक के प्रमुख डेविड मलपास ने कहा है कि वह अपना कार्यकाल समाप्त होने के लगभग एक वर्ष पहले ही अपना पद छोड़ देंगे। अपने एक ट्वीट में मालपास ने कहा कि उन्होंने विश्व बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के साथ मिलकर उन्हें अपने पद छोड़ने के बारे में बता दिया है। उन्होंने अपना पद 30 जून तक छोड़ने की इच्छा जताई है। विश्व बैंक के बोर्ड ऑफ एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स ने 5 अप्रैल 2019 को डेविड मलपास को 13वां अध्यक्ष चुना था। पांच वर्षों का उनका कार्यकाल 9 अप्रैल 2019 से शुरू हुआ था।