फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंगहाली से गुजर रहे पाकिस्तान को मिला 72.2 करोड़ डॉलर का कर्ज, विश्वबैंक ने की मदद

Mon, 01 Jul 2019 12:31 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वबैंक ने पाकिस्तान के लिए 72.2 करोड़ डॉलर के कर्ज को मंजूरी दे दी है। इस कर्ज का ज्यादातर हिस्सा कराची में सार्वजनिक परिवहन सुविधाओं को बेहतर बनाने में इस्तेमाल होगा। 

कर्ज की राशि का यहां होगा इस्तेमाल

एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के अनुसार इस कर्ज में से 65.2 करोड़ डॉलर की राशि कराची के विकास पर खर्च की जाएगी। वहीं सात करोड़ डॉलर का उपयोग देश के उत्तर पश्चिम में स्थित खैबर- पख्तूनख्वा (Khyber-Pakhtunkhwa) क्षेत्र में पर्यटन सेवाओं के विकास के लिए किया जाएगा।    

विश्वबैंक ने दिया बयान

विश्वबैंक के निदेशक मंडल ने गुरुवार को ही पाकिस्तान के लिए इस कर्ज को मंजूरी दे दी थी। इस संदर्भ में विश्वबैंक ने एक बयान में बताया कि कराची में नगर प्रबंधन, सार्वजनिक परिवहन, साफ-सुरक्षित जल और स्वच्छता सुविधाओं से जुड़ी परियोजना पर ध्यान होगा।

कतर ने भी दिया था कर्ज

इतना ही नहीं, हाल ही में तंगहाली से गुजर रहे पाकिस्तान को खाड़ी देश कतर ने तीन अरब डॉलर की आर्थिक मदद की थी। पाकिस्तान के दौरे पर गए कतर के शेख तमीम बिन हमद ने पाकिस्तान को यह सहायता राशी दी और व्यापार को बढ़ावा देने, काले धन पर रोक लगाने व आतंकी फंडिंग को रोकने में मदद करने का आश्वासन दिया था। 

इन देशों ने भी की थी मदद

पिछले 11 महीने में कतर चौथा देश है जिसने पाकिस्तान को आर्थिक संकट से उबारने के लिए उसकी मदद की है। इससे पहले चीन ने पाकिस्तान को 4.6 अरब डॉलर, सऊदी अरब ने तीन अरब डॉलर के अलावा 3.2 अरब डॉलर के तेल की खरीद का भुगतान देर से करने की छूट दी। वहीं संयुक्त अरब अमीरात ने दो अरब डॉलर दिए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें