फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women’s Day: महिला उद्यमियों को बिना गारंटी मिलेगा ऋण, विशेष बचत खाता और अन्य सुविधाओं का भी किया गया एलान

Sat, 08 Mar 2025 04:05 PM IST
द बोनस द बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Women’s Day: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने महिलाओं के लिए विशेष योजनाओं की घोषणा की है। भारतीय स्टेट बैंक ने महिला उद्यमियों के लिए कम ब्याज दर के साथ बिना गारंटी वाले ऋण की पेशकश की है। आइए इनके बारे में जानें।
विज्ञापन
द बोनस - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने महिलाओं के लिए विशेष योजनाओं की घोषणा की है। भारतीय स्टेट बैंक ने महिला उद्यमियों के लिए कम ब्याज दर के साथ बिना गारंटी वाले ऋण की पेशकश की है। एसबीआई ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 'अस्मिता' नाम से एक नया उत्पाद पेश किया। इसका मकसद महिलाओं को कम ब्याज दर वाले वित्तपोषण विकल्प देना है।

विज्ञापन


एसबीआई के चेयरमैन सी एस शेट्टी ने कहा कि नई पेशकश से महिलाओं के नेतृत्व वाली सूक्ष्म, लघु और मध्यम इकाइयों को जल्दी और आसानी से कर्ज मिलेगा। बैंक के प्रबंध निदेशक विनय टोंस ने नई पेशकश को तकनीकी नवाचार और सामाजिक समानता का प्रतीक बताया। एसबीआई ने रूपे द्वारा संचालित 'नारी शक्ति' प्लैटिनम डेबिट कार्ड भी पेश किया, जिसे विशेष रूप से महिलाओं के लिए तैयार किया गया है।

बैंक ऑफ बड़ौदा खोलेगा विशेष बचत खाता
बैंक ऑफ बड़ौदा ने ‘ऑटो स्वीप’ सुविधा से लैस 'बॉब ग्लोबल वूमेन एनआरई और एनआरओ बचत खाता' शुरू करने की घोषणा की है। इससे ग्राहकों को उच्च ब्याज प्राप्त करने के साथ सस्ती दर पर आवास ऋण और वाहन ऋण प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी।

बीओबी महिला खाताधारकों के लिए ऐसा खाता लेकर आने वाला सार्वजनिक क्षेत्र का पहला बैंक है। इस खाते में कर्ज पर प्रसंस्करण शुल्क भी कम लगेगा। बैंक ने अपने प्रमुख एनआरआई पेशकशों में से एक बॉब प्रीमियम एनआरई (प्रवासी बाह्य खाता) और एनआरओ (प्रवासी साधारण खाता) बचत खाते में सुधार किया है, जिससे ग्राहकों को अधिक फायदेमंद बैंकिंग अनुभव प्रदान करने के लिए इसकी सुविधाओं और लाभों को बढ़ाया गया है।

बैंक ऑफ बड़ौदा की कार्यकारी निदेशक बीना वहीद ने कहा, 'बॉब ग्लोबल वूमेन एनआरई और एनआरओ बचत खाता आज की वैश्विक भारतीय महिलाओं की बदलती गतिशीलता को पहचानता है। इसे महिलाओं को प्रीमियम बैंकिंग विशेषाधिकार और सोच-समझकर तैयार की गई सुविधाएं प्रदान करके सशक्त बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।

'बैंक ने कहा कि संशोधित बॉब प्रीमियम एनआरई और एनआरओ बचत खाता कई सुविधाओं के साथ आता है, जिसमें बढ़ी हुई लेनदेन सीमा के साथ एक अनुकूलित डेबिट कार्ड, मानार्थ घरेलू और अंतरराष्ट्रीय लाउंज का उपयोग, निःशुल्क सुरक्षित जमा लॉकर और निःशुल्क व्यक्तिगत और हवाई दुर्घटना बीमा कवरेज शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें