फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI Report: सरकारी योजनाओं के जरिये सशक्त बन रही महिलाएं, डीबीटी के जरिये भेजे गए 2.11 लाख करोड़

Thu, 07 Nov 2024 05:02 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राजनीतिक पार्टियां लगातार से चुनाव में महिला वोटरो को लुभाने के लिए तरह-तरह की सरकारी योजनाएं चला रही है। एसबीआई द्वारा जारी रिपोर्ट की माने तो इन योजनाओं के तहत कई राज्यों में महिलाओं को अब तक 2.11 लाख करोड़ की मदद दी गई है।
विज्ञापन
सशक्त होती महिलाएं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आठ राज्यों में विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत महिलाओं के खाते में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के जरिये भेजी गई रकम दो लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है। एसबीआई की बुधवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली, पश्चिम बंगाल, गुजरात, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और ओडिशा में नमोश्री व मुख्यमंत्री लाडली बहना जैसी योजनाएं चल रही हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ये योजनाएं महिलाओं को सशक्त बनाने में बड़ी भूमिका निभा रही हैं। इन योजनाओं के तहत इन राज्यों में महिलाओं को अब तक 2.11 लाख करोड़ की मदद दी गई है। यह रकम राज्यों की राजस्व प्राप्तियों का 3-11 फीसदी है। ब्यूरो

महिला मतदाताओं को लुभाने पर जोर
राज्यों में चुनावों को देखते हुए राजनीतिक दल महिला मतदाताओं को लुभाने के लिए उन्हें हर महीने 1,000 रुपये से लेकर 2,000 रुपये देने का वादा कर रहे हैं। कर्नाटक में गृह लक्ष्मी योजना के तहत राज्य सरकार परिवार की महिला मुखिया को हर माह 2,000 रुपये देती है। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री लाडली बहना के तहत महिलाओं को 1,250 रुपये प्रति माह दिया जा रहा है।
विज्ञापन


राज्यों में योजनाओं पर खर्च
योजना राज्य आवंटन (करोड़ रुपये में)
गृह लक्ष्मी कर्नाटक 28,608
मुख्यमंत्री लाडली बहना मध्य प्रदेश 18,984
महतारी वंदन छत्तीसगढ़ 3,000
नमोश्री गुजरात 12,000
मुख्यमंत्री माझी महाराष्ट्र 46,000
मुख्यमंत्री महिला सम्मान दिल्ली 2,000
लक्ष्मीर भांदर पश्चिम बंगाल 14,400
सुभद्रा ओडिशा 10,000
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें