फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Woman Hit Zomato Boy: जोमैटो डिलीवरी पार्टनर की इस बात पर महिला भड़की, चप्पल से करने लगी पिटाई

Wed, 24 Aug 2022 12:39 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Woman Hit Zomato Boy: ट्विटर के डिलीवरी पार्टनर ने महिला से सिर्फ इतना कहा था कि सैंडविच का ऑर्डर किसी दूसरे का है, आप चाहें तो रिसिट से इसका मिलान कर लें पर महिला ने उसकी नहीं सुनी और उसकी पिटाई करने लगी।
विज्ञापन
जोमैटो - फोटो : www.zomato.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोमैटो के डिलीवरी एग्जीक्यूटिव की पिटाई करते हुए एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो क्लिप में महिला डिलीवरी एग्जीक्यूटिव की चप्पल से पिटाई करती दिख रही है। 

यह वीडियो डीजे नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर की गई है। उस व्यक्ति ने दावा किया है कि जोमैटो डिलिवरी पार्टनर अपने ऑर्डर की डिलिवरी कर रहा था उसी दौरान वहां बगल में खड़े एक व्यक्ति ने इस वीडियो को रिकॉर्ड किया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला जोमैटो डिलिवरी पार्टनर से ऑर्डर लेती है और उसे अपनी सैंडल से पीटना शुरू कर देती है। ट्वीट में यह भी दावा किया गया है डिलीवरी ब्वॉय इस दौरान इस बात को लेकर काफी डरा हुआ था कि उसकी नौकरी चली जाएगी। 

 

ट्विटर यूजर ने इस वीडियो को 16 अगस्त को शेयर किया है पर उसने यह नहीं बताया है कि यह कहां का वीडियो है या यह घटना कब की है? यूजर ने अपने ट्विटर थ्रेड में यह भी कहा है कि घटना की जानकारी मिलने पर उसने जोमैटो के कस्टमर केयर से संपर्क किया और उन्हें बताया कि मुझे ऑर्डर की कोई परवाह नहीं पर आपके डिलीवरी पार्टनर को कोई पीट रहा है, प्लीज उसकी मदद करें।

ट्विटर यूजर ने इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए यह भी लिखा है कि महिला ने जोमैटो डिलीवरी पार्टनर को क्यों पीटा, इसका कारण जानकर वह हैरान है। दरअसल ट्विटर के डिलीवरी पार्टनर ने महिला से सिर्फ इतना कहा था कि सैंडविच का ऑर्डर किसी दूसरे का है, आप चाहें तो रिसिट से इसका मिलान कर लें पर महिला ने उसकी नहीं सुनी और उसकी पिटाई करने लगी। 

इस घटना का वीडियो वायरल होने पर जोमैटो ने भी घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वह इस मामले की जांच कर रहा है और वह अपने डिलीवरी पार्टनर से इस मसले पर संपर्क करेगा। जोमैटो ने यह बात ट्विटर पर कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें