अगर आप आईपीओ में निवेश करने के इच्छुक हैं तो अगले हफ्ते आपको मौका मिल सकता है। केबल और वायर बनाने वाली कंपनी डीसीएक्स सिस्टम्स का आईपीओ इसी महीने ओपन हो रहा है। यह आईपीओ 500 करोड़ रुपये का है।
31 अक्टूबर से दो नवंबर तक आईपीओ में कर सकेंगे निवेश
डीसीएक्स सिस्टम्स के आईपीओ का प्राइस बैंड 197-207 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। कंपनी के मुताबिक निवेशक 31 अक्टूबर से इस इश्यू को सब्सक्राइब कर सकेंगे। निवेश के लिए 2 नवंबर तक यह इश्यू ओपन रहेगा। आईपीओ में 100 करोड़ रुपये की बिक्री की पेशकश (OFS) की जाएगी। इसमें इसके प्रवर्तक एनसीबीजी होल्डिंग्स इंक और वीएनजी टेक्नोलॉजी हिस्सा लेंगे। कंपनी आईपीओ से जुटाई गई राशि का उपयोग अपने कर्ज चुकाने, कार्यशील पूंजी की आवश्यकताओं को पूरा करने, पूंंजीगत व्यय और समान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों की पूर्ति के लिए करेगी।