भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) रिटेल पेमेंट सिस्टम और गनर्वेंस में प्राइवेट सेक्टर को साथ लाना चाहती है। इसके लिए आरबीआई की तरफ से लगातार कोशिश की जा रही है, जिसका असर अब दिखने लगा है। दरअसल इस सिस्टम में कई बड़ी भारतीय कंपनियां शामिल होना चाहती हैं। इन कंपनियों की तरफ से इसमें शामिल होने के लिए इच्छा जताई गई है।
खबरों की मानें तो पेटीएम, रिलायंस इंडस्ट्रीज, स्टॉक एक्सचेंज एनएसई और बीएसई इसमें शामिल होना चाहती हैं। इन कंपनियों को राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) के बराबर ताकत मिलेगी। इसके साथ ही इन कंपनियों को लाइसेंस भी मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन कंपनियों ने सलाहकारों की नियुक्ति भी कर दी है। इसके साथ ही आरबीआई के साथ कंपनियों ने न्यू अम्ब्रेला एंटिटी (एनयूई) के ड्राफ्ट के तहत लाइसेंस के लिए शुरुआती चर्चा भी की है।