Karnataka: एचएएल को आंध्र लाने के प्रास्ताव पर शिवकुमार की दो टूक, कहा- हर हाल में अपनी संपत्ति बचाएंगे
Wed, 28 May 2025 11:05 AM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु (कर्नाटक)
सार
Karnataka: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) की उन्नत उत्पादन सुविधाओं को आंध्र प्रदेश में स्थानांतरित करने के प्रस्ताव की खबरों के बीच कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मंगलवार को कहा है कि राज्य सरकार अपनी संपत्तियों की हर कीमत पर रक्षा करेगी। उन्होंने आगे क्या कहा, आइए विस्तार से जानते हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) की उन्नत उत्पादन सुविधाओं को आंध्र प्रदेश में स्थानांतरित करने के प्रस्ताव की खबरों के बीच कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मंगलवार को अपनी मंशा जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार अपनी संपत्तियों की हर कीमत पर रक्षा करेगी। वह आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की आरे से एचएएल की उन्नत उत्पादन सुविधाओं को अपने राज्य में स्थानांतरित करने के प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।
विज्ञापन
केपीसीसी कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए शिवकुमार ने कहा, "एचएएल को किसी भाजपा सरकार ने नहीं दिया था। तकनीकी क्षेत्र के मैनपावर की उपलब्धता के कारण नेहरू ने इसे बेंगलुरु में स्थापित किया था। मैं केंद्र से चंद्रबाबू नायडू के राजनीतिक अनुरोध में हस्तक्षेप नहीं करने जा रहा हूं। हमने एचएएल को पर्याप्त भूमि भी दी है और तुमकुरु में एक हेलीकॉप्टर इकाई स्थापित करने के लिए भी भूमि प्रदान की है। वे आंध्र प्रदेश में कुछ भी नया स्थापित करने के लिए स्वतंत्र हैं। हम इस पर आपत्ति नहीं करने जा रहे हैं। लेकिन हमारी सरकार अपने राज्य की संपत्तियों की रक्षा के लिए जो भी करना होगा, करेगी।"