भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अवकाश कैलेंडर के अनुसार, 6 जून 2025 को बकरीद के लिए एक राज्य में बैंक बंद रहेंगे। दूसरी ओर, कुछ राज्यों में 7 जून 2025 बैंक बंद रहेंगे। ग्राहकों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि इसके बाद 8 जून 2025 को पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि यह रविवार का दिन है। यह सभी सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंकों के लिए एक नियमित साप्ताहिक अवकाश का दिन है।
क्या 6 जून 2025 को ईद-उल-अजहा (बकरीद) के लिए बैंक बंद रहेंगे?
शुक्रवार, 6 जून 2025 को ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर केरल में बैंक बंद रहेंगे।
क्या 7 जून 2025 को ईद-उज़-ज़ुहा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे?
7 जून, 2025 को महीने का पहला शनिवार है। यह दिन आमतौर पर पूरे भारत में बैंकों के लिए कार्य दिवस होता है। लेकिन इस बार कुछ राज्यों में विशेष क्षेत्रीय छुट्टियों के तहत बकरीद (ईद-उल-अजहा)) के कारण इस दिन अधिकांश बैंक बंद रहेंगे। इसका मतलब यह है कि अनुसूचित और गैर-अनुसूचित दोनों तरक बैंक कई राज्यों में इस दिन सार्वजनिक अवकाश मनाएंगे। नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) कुछ ऐसी छुट्टियां निर्धारित करता है, जो जिसकी तिथियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकती है।
क्या 7 जून 2025 को आपके राज्य में बैंक खुले रहेंगे या बंद रहेंगे?
बकरीद (ईद-उल-अजहा) के अवसर पर 7 जून 2025 को ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि कुछ राज्यों में बैंकिंग से जुड़े कामकाज सामान्य दिनों की तरह जारी रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, इस दिन बैंक सिर्फ गुजरात, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और केरल में खुले रहेंगे। जून 2025 में बैंक विभिन्न अवसरों जैसे ईद-उल-अजहा (बकरीद)संत गुरु कबीर जयंती/सागा दावा, रथ यात्रा/कांग (रथजात्रा) और रेमना नी पर बंद रहेंगे।
डिजिटल सुविधाएं आम दिनों की तरह रहेंगी जारी
हालांकि छुट्टी के दिनों में भी डिजिटल बैंकिंग की सुविधाएं आम दिनों की तरह जारी रहेंगे। इसका मतलब है कि आप अपने स्मार्टफोन या कंप्यूटर से 24x7 तुरंत पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे और बिलों का भुगतान कर सकेंगे। बैलेंस चेक करने और स्टेटमेंट डाउनलोड करने जैसी सुविधाएं भी ग्राहकों को मिलती रहेंगी।
जून में किस-किस दिन किन-किन जगहों पर बंद रहेंगे बैंक?
- 6 जून 2025 - ईद उल अधा (बकरीद) के कारण तिरुवनंतपुरम और कोच्चि में बैंकों की छुट्टी रहने वाली है
- 7 जून 2025 - बकरीद ईद उल जुहा की वजह से अगरतला, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरू, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद- आंध्र प्रदेश, हैदराबाद, तेलंगाना, इंफाल, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे
- 8 जून 2025 - रविवार के कारण पूरे देश के बैंकों में अवकाश रहेगा
- 10 जून 2025- श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस होने के कारण पंजाब में बैंकों की छुट्टी रहेगा
- 11 जून 2025- संत गुरु कबीर जयंती होने की वजह से गंगटोक और शिमला के बैंक बंद रहेंगे
- 14 जून 2025- इस दिन महीना का दूसरा शनिवार होने के कारण पूरे देश के बैंकों की छुट्टी रहेगी
- 15 जून 2025- पूरे देश के बैंक इस दिन रविवार के अवकाश के कारण बंद रहेंगे
- 22 जून 2025 - रविवार का अवकाश होने के कारण बैंकों में कामकाज नहीं होगा
- 27 जून 2025- रथयात्रा/कांग रथजात्रा है जिसके कारण इंफाल और भुवनेश्वर के बैंकों में छुट्टी रहेगी
- 28 जून 2025- महीने का चौथा शनिवार होने के कारण पूरे देश के बैंकों में कामकाज नहीं होगा और बैंक बंद रहेंगे
- 29 जून 2025- इस दिन रविवार है जिसके कारण पूरे देख के बैंकों का अवकाश रहेगा
- 30 जून 2025- रेमना नी होने की वजह से आईजोल के बैंकों में कामकाज नहीं होगा