फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए क्यों होती है ज्वैलरी पर हॉलमार्किंग, आपको जानना है जरूरी

Sat, 19 May 2018 02:51 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
gold
विज्ञापन
क्या आप सोने की ज्वैलरी खरीदते वक्त उसकी शुद्धता को जांचना चाहते हैं। इसके लिए हॉलमार्किंग के जरिए आप आसानी से पता लगा सकते हैं। हॉलमार्किंग भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा की जाती है। 
विज्ञापन


क्यों होती है सोने की ज्वैलरी पर हॉलमार्किंग 
यह नंबर एक प्रकार से इसके निर्माता का पता होगा। ब्यूरो की वेबसाइट पर रजिस्टर्ड मैन्यूफैक्चर्स की पूरी डिटेल होगी। इससे आसानी से पता चल सकेगा कि यह ज्वेलरी कहां पर बनाई गई है? इससे सोने की शुद्धता की पूरी तरह से गारंटी होगी।

नकली सोने के कारोबार पर लगाम लग सकेगी। यह ऐसा यूनिक नंबर होगा, जिसकी कोई कोडिंग नहीं कर पाएगा। इससे पहले ब्यूरो की तरफ हालमार्क ज्वेलरी लांच की गई थी। इससे काफी हद तक नकली सोने पर लगाम लग सकी थी और ग्राहकों को काफी फायदा पहुंचा।
विज्ञापन


मोबाइल ऐप से जांच सकेंगे गोल्ड की शुद्धता
यूनिक नंबर के लिए विशेष रूप से एक मोबाइल ऐप भी है। यह ऐप भी गोल्ड की शुद्धता जांचने का काम करेगा। जब ग्राहक ज्वेलरी खरीदने जाएगा तो शोरूम में ही ऐप में यूनिक नंबर डालकर इसके निर्माता की डिटेल देख सकेगा। इस ऐप को गूगल प्ले में जाकर आसानी से डाउनलोड किया जा सकेगा। यदि इस दौरान कोई गड़बड़ी पकड़ी जाती है तो कार्रवाई भी तेजी से की जाएगी। 
विज्ञापन

बच सकेंगे ठगी से

gold
कभी भी ज्वैलरी खरीदे तो याद रखें हमेशा हॉलमार्क गहने का ही चुनाव करें। ऐसा हो सकता है कि हॉलमार्क के गहने खरीदते वक्त आपको थोड़ी अधिक कीमत भरनी पड़े, क्योंकि उसमें परीक्षण की लागत को शामिल किया जाता है। कई बार ऐसा भी होता है कि अलग-अलग दुकानों पर हॉलमार्क के गहनों की अलग-अलग कीमत  हो। इसलिए गहने को खरीदने से पहले अलग अलग जगहों से जानकारी ले। ऐसा करने से आप ठगी से भी बच सकेंगे। 

पता करें मेकिंग चार्ज के बारे में
जब भी आप कभी गहने लेने जाएंगे तो धातु की कीमत से अलग उसकी बनवाई की कीमत भरनी पड़ती है। तो अलग अलग जगहों पर मेकिंग चार्ज पता करें जिससे आपको गहनों की कीमत में उसके मेकिंग चार्ज कम से कम हो। ऐसा करने से आप जब कभी अपने गहनों को रीसेल करेंगे तो आपको ज्यादा नुकसान नहीं होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें