फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WPI: जुलाई में थोक महंगाई दर सालाना आधार पर 1.36% की गिरावट, जून में यह 4.12% थी

Mon, 14 Aug 2023 12:48 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

WPI: वाणिज्य मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, "जुलाई, 2023 में मुद्रास्फीति की दर में गिरावट मुख्य रूप से खनिज तेलों, बुनियादी धातुओं, रसायन व रासायनिक उत्पादों, कपड़ा और खाद्य उत्पादों की कीमतों में गिरावट के कारण आई है।"
विज्ञापन
महंगाई - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की थोक मुद्रास्फीति (WPI) जुलाई में सालाना आधार पर घटकर -1.36 प्रतिशत पर पहुंच गई। वहीं, जून में यह -4.12 प्रतिशत पर थी। सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक मासिक आधार पर डब्ल्यूपीआई इंडेक्स 1.95 फीसदी पर रहा। वाणिज्य मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, "जुलाई, 2023 में मुद्रास्फीति की दर में गिरावट मुख्य रूप से खनिज तेलों, बुनियादी धातुओं, रसायन व रासायनिक उत्पादों, कपड़ा और खाद्य उत्पादों की कीमतों में गिरावट के कारण आई है।" खाद्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति जून में 1.24 प्रतिशत की गिरावट के बाद सालाना आधार पर बढ़कर 7.75 प्रतिशत पर पहुंच गई। मासिक आधार पर, खाद्य सूचकांक मुद्रास्फीति जुलाई में 7.13 प्रतिशत बढ़ी, जिसमें मई 2023 में 0.63% की कमी दर्ज की गई थी प्रतिशत और जून में यह 1.33% था।

जुलाई 2023 के थोक महंगाई दर के आंकड़े

बीते छह महीने के थोक महंगाई दर के आंकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें