फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Vantara Visit: क्या है वनतारा? जिसका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया का उद्घाटन

Wed, 05 Mar 2025 10:49 AM IST
Anil Vaishya जामनगर

सार

प्रधानमंत्री मोदी ने वनतारा में जानवरों के लिए विशेष रूप से तैयार मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का मुआयना किया। पीएम मोदी ने वहां विशेष चिकित्सीय उपकरणों जैसे सीटी स्कैन, एमआरआई, अल्ट्रासाउंड और एंडोस्कोपी का लाइव प्रदर्शन देखा।
विज्ञापन
PM Modi - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व वन्यजीव दिवस के मौके पर गुजरात के जामनगर में स्थित पशु संरक्षण केंद्र ‘वनतारा’ का उद्घाटन किया। वनतारा वन्य जीवों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समर्पित केंद्र है। प्रधानमंत्री ने 3 हजार एकड़ से ज्यादा में फैले वनतारा में काफी वक्त बिताया और वहां जानवरों के लिए बनाई गई विश्वस्तरीय सुविधाओं का जायजा लिया। 

विज्ञापन


दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की पहल पर वनतारा को बनाया गया है। वनतारा पहुंचने पर अंबानी परिवार ने पारंपरिक तरीके से प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने परिसर में बने मंदिर में हुई पूजा अर्चना में भी भाग लिया। प्रधानमंत्री ने अनंत अंबानी के प्रयासों की सराहना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने वनतारा में जानवरों के लिए विशेष रूप से तैयार मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का मुआयना किया। पीएम मोदी ने वहां विशेष चिकित्सीय उपकरणों जैसे सीटी स्कैन, एमआरआई, अल्ट्रासाउंड और एंडोस्कोपी का लाइव प्रदर्शन देखा। जानवरों के लिए बनाए गए आईसीयू और ऑपरेशन थियेटर में भी उन्होंने दिलचस्पी दिखाई। वनतारा में हाल ही में पैदा हुए जानवरों के छोटे बच्चों के लिए नर्सरी भी बनाई गई है। पीएम ने वनतारा में काम करने वाले कर्मचारियों की लगन और मेहनत की तारीफ भी की। 
विज्ञापन


पीएम ने एशियाई शेर के शावकों, सफेद शेर के शावक, दुर्लभ और लुप्तप्राय प्रजाति क्लाउडेड तेंदुआ शावकों को देखा। पीएम मोदी ने अपने हाथों से सफेद शेर, बाघ, गैंडा के शावकों को दूध पिलाया। केंद्र में एशियाई शेर, हिम तेंदुआ, एक सींग वाला गैंडा जैसे जानवरों का संरक्षण हो रहा है। पीएम ने कई खतरनाक जानवरों को भी नजदीक से देखा। इनमें गोल्डन टाइगर, सफेद शेर और हिम तेंदुए शामिल थे। 

विशाल वनतारा में हर जानवर को उसकी जरूरत के हिसाब से घर मिला है। वनतारा में 2,000 से अधिक प्रजातियों और 1.5 लाख से अधिक बचाए गए, लुप्तप्राय और संकटग्रस्त जानवरों का घर है। किंगडम ऑफ लॉयन, किंगडम ऑफ रेप्टाइल्स, किंगडम ऑफ सील, चीता ब्रीडिंग सेंटर जैसे कई सेंटर्स में जानवरों को रखा गया है। हाथियों के लिए करीब 1 हजार एकड़ में बनाई गई गजनगरी सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र है। यहां 240 से अधिक बचाए गए या बीमार हाथियों को रखा गया है। उपेक्षा और दुर्व्यवहार सहने वाले इन हाथियों को वनतारा में विश्व स्तरीय पशु चिकित्सा उपचार और देखभाल मिलती है। वनतारा में हाथियों का दुनिया का सबसे बड़ा अस्पताल भी है। यहां हाथियों के लिए तालाब और जकूजी जैसी सुविधाएं भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें