फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: अब तक सामने नहीं आई कोलकाता एयरपोर्ट पर आग लगने की वजह, AAI ने बिठाई जांच

Thu, 15 Jun 2023 10:14 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

एएआई के प्रवक्ता ने कहा कि इस घटना की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि आग रात के 9:12 मिनट पर लगी थी और 9:40 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया था।
विज्ञापन
Netaji Subhas Chandra Bose International Airport - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट के चेक-इन क्षेत्र में बीती रात आग लगने की वजह से चारो तरफ अफरा-तफरी का महौल था। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने आग लगने के कारणों पर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


इस घटना के बाद अग्निशमन मंत्री सुजीत बोस ने कहा- 'एयर कंडीशन में कुछ गड़बड़ी होने की वजह से शायद आग लगी हो'। इस मामले की जांच के बाद ही आग लगने के कारणों का पता चलेगा। 

एएआई के प्रवक्ता ने कहा कि इस घटना की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि आग रात के 9:12 मिनट पर लगी थी और 9:40 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया था। स्थिति नियंत्रण में होने के बाद 10 बजकर 25 मिनट में चेक इन सेवा फिर से शुरू किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है और न ही आने वाली किसी विमान कि लैंडिंग में देरी हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें