फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WEF: डब्ल्यूईएफ के अध्यक्ष ब्रेंडे ने दिया अपने पद से इस्तीफा, क्या एपस्टीन से जुड़ा है मामला? जानिए सबकुछ

Thu, 26 Feb 2026 05:18 PM IST
Riya Dubey बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विश्व आर्थिक मंच के अध्यक्ष और सीईओ बोर्गे ब्रेंडे ने स्वतंत्र समीक्षा के पूरा होने के बाद पद से इस्तीफा दे दिया है। समीक्षा उनके जेफ्री एपस्टीन से पुराने संपर्कों को लेकर शुरू की गई थी, हालांकि जांच में पहले से सार्वजनिक जानकारी के अलावा कोई नई चिंता नहीं मिली। आइए विस्तार से जानते हैं। 
विज्ञापन
बोर्गे ब्रेंडे - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व आर्थिक मंच (WEF) के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी बोर्गे ब्रेंडे ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब संगठन ने हाल ही में दोषी यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन के साथ उनके पुराने संपर्कों को लेकर स्वतंत्र समीक्षा पूरी की है।

आठ वर्षों से अधिक का कार्यकाल बेहद ही संतोषजनक रहा

जिनेवा स्थित डब्ल्यूईएफ की कमान 2017 से संभाल रहे ब्रेंडे ने अपने बयान में कहा कि आठ से अधिक वर्षों का कार्यकाल उनके लिए बेहद संतोषजनक रहा है और अब वह चाहते हैं कि मंच बिना किसी व्यवधान के अपने महत्वपूर्ण कार्य को आगे बढ़ाए। हालांकि उन्होंने अपने बयान में एपस्टीन का कोई उल्लेख नहीं किया।

अमेरिकी न्याय विभाग के दस्तावेजों में क्या आया सामने?

अमेरिकी न्याय विभाग के दस्तावेजों में सामने आया था कि ब्रेंडे ने एपस्टीन के साथ तीन व्यावसायिक डिनर में हिस्सा लिया था और ईमेल व टेक्स्ट संदेशों के जरिए भी संवाद किया था। इन्हीं खुलासों के बाद WEF ने इस वर्ष की शुरुआत में उनके संबंधों की स्वतंत्र जांच शुरू की थी, जब एपस्टीन के वैश्विक राजनीतिक और कारोबारी संपर्कों पर दोबारा ध्यान केंद्रित हुआ।
विज्ञापन


WEF के सह-अध्यक्ष आंद्रे हॉफमैन और लैरी फिंक ने अलग बयान में कहा कि बाहरी कानूनी सलाहकारों द्वारा की गई स्वतंत्र समीक्षा पूरी हो चुकी है और सार्वजनिक रूप से सामने आई जानकारी से परे कोई अतिरिक्त चिंता नहीं पाई गई।

एलोइस ज्विंग्गी तत्काल प्रभाव से अंतरिम अध्यक्ष चुने गए

नेतृत्व परिवर्तन के तहत एलोइस ज्विंग्गी तत्काल प्रभाव से अंतरिम अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी का कार्यभार संभालेंगे। WEF का बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज स्थायी उत्तराधिकारी की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करेगा और संक्रमण काल की निगरानी करेगा।

जिनेवा मुख्यालय वाला विश्व आर्थिक मंच अपने वार्षिक दावोस शिखर सम्मेलन के लिए जाना जाता है, जहां विश्व नेताओं, उद्योग जगत और नागरिक समाज के प्रतिनिधि एक मंच पर जुटते हैं। ब्रेंडे का इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब संगठन वैश्विक स्तर पर अपनी बढ़ती भूमिका के साथ-साथ शीर्ष नेतृत्व की जवाबदेही और पारदर्शिता को लेकर उठे सवालों का भी सामना कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें