फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wealthy Women List: रोशनी नादर देश की सबसे धनी महिला, NYKAA की फाल्गुनी नायर ने किरण मजूमदार शॉ को पीछे छोड़ा

Thu, 28 Jul 2022 12:38 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश की धनाढ्य महिलाओं की लिस्ट में पहले नंबर पर एचसीएल टेक्नोलॉजी की रोशनी नादर मल्होत्रा का नाम है। वे इस लिस्ट में लगातार दूसरे साल नंबर एक पर हैं। लिस्ट के अनुसार उनकी संपत्ति 84,330 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
नायका की फाउंडर फाल्गुनी नायर - फोटो : facebook/falguni.nayar.5
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फैशन ब्रांड NYKAA की सीईओ फाल्गुनी नायर ने सबसे अमीर सेल्फ मेड वुमन बनने के मामले में बायोकॉन की सीईओ किरण मजूमदार शॉ को पीछे छोड़ दिया है। कोटक प्राइवेट बैंकिंग हुरुन लीडिंग वेल्दी वुमिन लिस्ट के अनुमार NYKAA सीईओ संपत्ति में 963% की बढ़त के साथ देश की दूसरी सबसे अमीर महिला बन गईं हैं।  

विज्ञापन

रोशनी नादर मल्होत्रा

इस लिस्ट में पहले नंबर पर एचसीएल टेक्नोलॉजी की रोशनी नादर मल्होत्रा का नाम है। वे इस लिस्ट में लगातार दूसरे साल नंबर एक पर हैं। लिस्ट के अनुसार उनकी संपत्ति 84,330 करोड़ रुपये है। वह इस लिस्ट में शामिल एकमात्र महिला हैं जो एक लिस्टेड आईटी कंपनी को लीड कर रहीं हैं। उनके बाद 57,520 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ फाल्गुनी नायर इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।

नंबर तीन- Biocon की फाउंडर और CEO किरण मजूमदार-शॉ

किरण मजूमदार शॉ - फोटो : Social Media
Biocon की फाउंडर और CEO किरण मजूमदार-शॉ (Kiran Mazumdar-Shaw) इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं उनकी कुल संपत्ति 29,030 करोड़ रुपये है। अभी हाल ही में बायोकॉन की सब्सिडियरी कंपनी बायोकॉन बायोलॉजिक्स ने अमेरिका में वायट्रिस के बायोसिमिलर बिजनेस को 3 अरब अमेरिकी डॉलर (22,350 करोड़ रुपये) में हासिल करने पर सहमति जताई है।

नंबर चार- नीलिमा मोटापर्ती (Divi’s Laboratories)

नीलिमा मोटापर्ती - फोटो : Social Media
भारत की अमीर महिलाओं की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं 40 वर्षीय नीलिमा मोटापर्ती। वे Divi’s Laboratories मटेरियल सोर्सिंग व प्रोक्योरमेंट, काॅरपोरेट फाइनेंस और इन्वेस्टर रिलेशंस का काम देखती हैं। लिस्ट के अनुसार उनके पास 28180 करोड़ रुपये की संपत्ति है।  
 

नंबर पांच- राधा वेम्बू (Zoho Mail)

राधा वेम्बु - फोटो : Social Media
कोटक प्राइवेट बैंकिंग हुरुन लीडिंग वेल्थ वूमेन लिस्ट 2021 में पांचवे नंबर पर हैं Zoho कंपनी के फाउंडर श्रीधर वेम्बु की  बहन 69 साल की राधा वेम्बू। राधा वेम्बु की कुल संपत्ति 26,260 करोड़ रुपय है। वह Zoho Mail में प्रोडक्ट मैनेजर के तौर पर काम करती हैं।

नंबर छह- लीना गांधी तिवारी (Global Pharmaceuticals)

लीना गांधी तिवारी - फोटो : Social Media
भारत की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में छठे नंबर पर नाम है लीना गांधी तिवारी का। मुंबई स्थित ग्लोबल फार्मास्युटिकल और बायोटेक्नोलॉजी कॉरपोरेशन यूएसवी की 65 वर्षीय लीना गांधी तिवारी के पास कोटक बैंकिंग हुरुन लीडिंग वेल्थ वुमन लिस्ट 2021 के अनुसार 24280 करोड़ रुपये की संपत्ति है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में 24 करोड़ रुपये दान भी किया है। 
 

नंबर सात- मेहर पुदुमजी और अनु आगा (Thermax)

मेहर पुदुमजी और अनु आगा - फोटो : Social Media
कोटक बैंकिंग हुरुन लीडिंग वेल्थ वुमन लिस्ट 2021 के अनुसार एनर्जी और एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग फर्म Thermax की अनु आगा (79) और मेहर पुदुमजी (56) 14,530 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के साथ लिस्ट में सातवें नंबर पर हैं। 76 साल की उम्र तक पहुंचने के बाद, अनु ने 2018 में थर्मैक्स बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से इस्तीफा दे दिया। अनु की बेटी मेहर को 2003 में Thermax का चेयरपर्सन नामित किया गया था, उसके बाद उन्होंने कंपनी को शानदार ढंग से चलाया है।

नंबर आठ- नेहा नरखेड़े (Confluent)

नेहा नरखेड़े - फोटो : Social Media

लिस्ट में आठवें नंबर हैं डेटा स्ट्रीमिंग टेक्नोलॉजी बिजनेस Confluent की को-फाउंडर 38 वर्षीय नेहा नरखेड़े सबसे अमीर नई सदस्य हैं। वह इस लिस्ट में आठवें नंबर पर हैं। लिस्ट के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति 13,380 करोड़ रुपये है।

नंबर नौ- वंदना लाल (Dr Lal PathLabs)

वंदना लाल - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2021 की कोटक बैंकिंग हुरुन लीडिंग वेल्थ वुमन लिस्ट में नौंवें नंबर पर हैं Dr Lal PathLabs की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर 65 वर्षीय वंदना लाल। वे डॉ लाल पैथलैब्स के रिसर्च एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट की हेड भी हैं।
विज्ञापन

नंबर दस- रेणु मुंजाल (हीरो फिनकॉर्प)

रेणु मुंजाल - फोटो : Social Media
कोटक बैंकिंग हुरुन लीडिंग वेल्थ वुमन लिस्ट 2021 में दसवें नंबर हैं दिवंगत रमन मुंजाल की पत्नी 67 वर्षीय रेणु मुंजाल। उनकी कुल संपत्ति 6620 करोड़ रुपये आंकी गई है। रेणु हीरो फिनकॉर्प की वर्तमान मैनेजिंग डायरेक्टर और हीरो मोटोकॉर्प की पूर्व कार्यकारी निदेशक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें