फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tharoor: योग को लोकप्रिय बनाने के हर प्रयास की हो सराहना, नेहरू पर कांग्रेस के ट्वीट के बाद थरूर ने ये कहा

Wed, 21 Jun 2023 05:10 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Shashi Tharoor: कांग्रेस के ट्वीट को टैग करते हुए थरूर ने कहा, 'वास्तव में! हमें अपनी सरकार समेत उन सभी के योगदान को भी स्वीकार करना चाहिए जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का अंतर्राष्ट्रीयकरण कर योग को पुनर्जीवित किया और लोकप्रिय बनाया।
विज्ञापन
Shashi Tharoor - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की ओर से योग को लोकप्रिय बनाने में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के योगदान को याद किये जाने के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने बुधवार को कहा कि हमें संयुक्त राष्ट्र के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के दौरान उन सभी प्रयासों को स्वीकार करना चाहिए जिन्होंने योग को पुनर्जीवित और लोकप्रिय बनाया।

कांग्रेस ने पूर्व पीएम नेहरू की तस्वीर के साथ सोशल मीडिया पर किया था ये पोस्ट

इससे पहले कांग्रेस ने एक ट्वीट में कहा, "अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हम पंडित नेहरू को धन्यवाद देते हैं जिन्होंने योग को लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और यहां तक कि इसे राष्ट्रीय नीति का हिस्सा भी बनाया।" पार्टी ने कहा, 'आइए हम अपने शारीरिक और मानसिक कल्याण में प्राचीन कला और दर्शन के महत्व की सराहना करें और इसे अपने जीवन में शामिल करने के लिए कदम उठाएं।'   कांग्रेस ने एक तस्वीर भी साझा की जिसमें नेहरू शीर्षासन करते नजर आ रहे हैं।

थरूर ने कांग्रेस के ट्वीट को टैग करते हुए कही ये बात

कांग्रेस के ट्वीट को टैग करते हुए थरूर ने कहा, 'वास्तव में! हमें अपनी सरकार समेत उन सभी के योगदान को भी स्वीकार करना चाहिए जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का अंतर्राष्ट्रीयकरण कर योग को पुनर्जीवित किया और लोकप्रिय बनाया। इनमें हमारी सरकार, प्रधानमंत्री और विदेश मंत्रालय आदि के योगदान भी शामिल हैं। मैं दशकों से तर्क देता रहा हूं, योग दुनिया भर में हमारी सॉफ्ट पावर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसे मान्यता देते हुए देखना बहुत अच्छा लगता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य योग का अभ्यास करने के कई लाभों के बारे में दुनिया भर में जागरूकता बढ़ाना है। इसकी सार्वभौमिक अपील को मान्यता देते हुए दिसंबर 2014 में संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें