फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Visa Fraud: फ्रेंच वीजा फ्रॉड का मास्टरमाइंड भारत छोड़कर भागा, सीबीआई ने दी जानकारी

Wed, 15 Mar 2023 08:08 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Visa Fraud: सीबीआई ने फ्रांसीसी दूतावास की शिकायत के आधार पर शुभम शौकीन और एक अन्य पूर्व कर्मचारी आरती मंडल के खिलाफ मामला दर्ज किया था। यह आरोप लगाया गया था कि शौकीन ने एक जनवरी 2022 से छह मई 2022 के बीच दूतावास के वीजा विभाग के प्रमुख की जानकारी और मंजूरी के बिना जाली दस्तावेजों के आधार पर वीजा जारी किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्रेंच वीजा फ्रॉड का मास्टरमाइंड फ्रांसीसी दूतावास का एक पूर्व कर्मचारी भारत छोड़कर भाग गया है। उसने मंजूरी देने वाले प्राधिकार की जानकारी और मंजूरी के बिना फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अपने माता-पिता सहित सैकड़ों लोगों को वीजा जारी कर कथित तौर पर बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी की थी।    

विज्ञापन


सीबीआई ने फ्रांसीसी दूतावास की शिकायत के आधार पर शुभम शौकीन और एक अन्य पूर्व कर्मचारी आरती मंडल के खिलाफ मामला दर्ज किया था। 

यह आरोप लगाया गया था कि शौकीन ने एक जनवरी 2022 से छह मई 2022 के बीच दूतावास के वीजा विभाग के प्रमुख की जानकारी और मंजूरी के बिना जाली दस्तावेजों के आधार पर वीजा जारी किया। आरोप हैं कि हर आवेदन के लिए उसने 50,000 रुपये की अवैध रिश्वत ली। सीबीआई ने आरोप लगाया है कि शौकीन ने इस अवधि के दौरान वीजा जारी करने के अनुरोधों से संबंधित 324 फाइलों का निपटारा किया।   

सीबीआई मामला दर्ज होने के बाद शौकीन की तलाश कर रही थी। लेकिन, जांच के दौरान उसने पाया कि पिछले साल दिसंबर में एजेंसी की ओर से प्राथमिकी दर्ज किए जाने से पहले ही वह देश से भाग गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें