फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vibrant Gujarat Summit: अदाणी समूह करेगा दो लाख करोड़ का निवेश, एक लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

Thu, 11 Jan 2024 05:46 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर

सार

2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा के जरिये गुजरात की आधी ऊर्जा जरूरतें पूरी करेगा रिलायंस इंडस्ट्रीज समूह हजीरा में भारत की पहली विश्वस्तरीय कार्बन फाइबर सुविधा स्थापित करेगा। वह 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा के जरिये गुजरात की आधी ऊर्जा जरूरतें पूरी करने के लक्ष्य को हासिल करने में मदद करेगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अदाणी समूह अगले पांच साल में गुजरात में दो लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इससे एक लाख से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेंगे। इस राशि का बड़ा हिस्सा राज्य में कच्छ के खावडा में दुनिया के सबसे बड़े 725 वर्ग किलोमीटर में फैले हरित ऊर्जा पार्क के निर्माण पर खर्च होगा। यह पार्क 30 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा का उत्पादन करेगा और अंतरिक्ष से भी दिखाई देगा।

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने बुधवार को वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन के 10वें संस्करण में कहा, समूह सौर मॉड्यूल, पवन टर्बाइन और हाइड्रोजन इलेक्ट्रोलाइजर के निर्माण के लिए तीन गीगा कारखानों का निर्माण भी कर रहा है। उन्होंने कहा, पिछले शिखर सम्मेलन में 2025 तक 55,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की थी। इसमें से 50,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश समूह कर चुका है। यह उपलब्धि अद्वितीय है। खासकर इस दशक के भू-राजनीतिक संघर्षों और वैश्विक महामारी की चुनौतियों को देखते हुए।

रिलायंस : पहली विश्वस्तरीय कार्बन फाइबर सुविधा लगाएगी

विज्ञापन

2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा के जरिये गुजरात की आधी ऊर्जा जरूरतें पूरी करेगा रिलायंस इंडस्ट्रीज समूह हजीरा में भारत की पहली विश्वस्तरीय कार्बन फाइबर सुविधा स्थापित करेगा। वह 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा के जरिये गुजरात की आधी ऊर्जा जरूरतें पूरी करने के लक्ष्य को हासिल करने में मदद करेगा। समूह के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा, रिलायंस ने जामनगर में 5,000 एकड़ में धीरूभाई अंबानी ग्रीन एनर्जी गीगा कॉम्प्लेक्स का निर्माण शुरू कर दिया है। इससे बड़ी संख्या में नौकरियां मिलेंगी।

10 साल में 150 अरब डॉलर निवेश
अंबानी ने कहा, रिलायंस इंडस्ट्रीज ने देश में पिछले 10 साल में 150 अरब डॉलर से अधिक निवेश किया है। इसमें से एक-तिहाई से अधिक निवेश सिर्फ गुजरात में हुआ है। अंबानी ने कहा, दुनिया की कोई भी ताकत भारत को 2047 तक 35,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने से नहीं रोक सकती।

वेलस्पन वर्ल्ड : 40,000 करोड़ के निवेश की प्रतिहबद्धता

विज्ञापन

विविध कारोबार से जुड़े समूह वेलस्पन वर्ल्ड ने गुजरात में हरित हाइड्रोजन और हरित अमोनिया के लिए पारिस्थतिकी तंत्र बनाने के लिए 40,000 करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता जताई। वह अपनी इकाई वेलस्पन न्यू एनर्जी लि. (डब्ल्यूएनईएल) के जरिये राज्य में हरित हाइड्रोजन परियोजनाओं और इसके उप-उत्पादों के विकास के अवसरों का पता लगाएगी।

टाटा समूह : सेमीकंडक्टर फैब बनाएगा, 2024 से शुरूआत
टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कहा, टाटा समूह गुजरात के धोलेरा में एक विशाल सेमीकंडक्टर फैब बनाने की योजना बना रहा है। इसका परिचालन 2024 में शुरू हो सकता है। समूह दो महीने में राज्य के साणंद में लिथियम आयन बैटरी बनाने के लिए 20 गीगावॉट की गीगा फैक्टरी भी शुरू करने वाला है।

डीपी वर्ल्ड : 25,000 करोड़ रुपये का करेगी निवेश
वैश्विक लॉजिस्टिक फर्म डीपी वर्ल्ड ने गुजरात सरकार से 25,000 करोड़ के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत वह नए बंदरगाह, टर्मिनल और आर्थिक क्षेत्र विकसित करेगी। डीपी वर्ल्ड ग्रुप के चेयरमैन सुल्तान अहमद बिन सुलायम ने कहा, हस्ताक्षर के समय पीएम मोदी व यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान भी मौजूद थे।

एनवीडिया : एआई डाटा केंद्र मार्च से पहले
अमेरिकी कंपनी एनवीडिया की भागीदार योट्टा मार्च से पहले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंट (एआई) डाटा केंद्र शुरू करेगी। टाटा समूह और रिलायंस इंडस्ट्रीज से साझेदारी की है।

आर्सेलर मित्तल: 2029 तक गुजरात में दुनिया का सबसे बड़ा इस्पात प्लांट लगाएगी। क्षमता 2.4 करोड़ टन प्रति वर्ष।

पेटीएम: वैश्विक वित्तीय पारिस्थितिकीतंत्र बनाने को गिफ्ट सिटी में 100 करोड़ निवेश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें