Jameel Ahmad: जमील अहमद के पास बैंकिंग सेक्टर में काम करने का 31 वर्षों का अनुभव है। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार उनकी नियुक्ति पांच वर्षों के लिए की गई है।
पाकिस्तान सरकार ने शुकवार को वेटरन बैंकर जमील अहमद को सेंट्रल बैंक ऑफ पाकिस्तान का नया गवर्नर नियुक्त किया है। अहमद की नियुक्ति ऐसे समय पर की गई है जब पाकिस्तान नकदी और विदेशी मुद्रा की कमी के कारण गंभीर आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है।
जमील अहमद के पास बैंकिंग सेक्टर में काम करने का 31 वर्षों का अनुभव है। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार उनकी नियुक्ति पांच वर्षों के लिए की गई है।
विज्ञापन
गवर्नर के रूप में हुई नई नियुक्ति से पहले जमील अहमद स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के डिप्टी गवर्नर के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अहमद साऊदी अरेबियन मॉनेटरी एजेंसी (SAMA) के लिए भी काम कर चुके हैं।