फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी को झटका: महंगाई के लिए रहिए तैयार, और बढ़े सब्जियों के दाम

Thu, 27 Aug 2020 11:10 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सब्जियां (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मई और जून के महीने में सब्जी सस्ती बिकी। बाजार में हरी सब्जियों की भरमार रही। मौसम भी सब्जी के अनुकूल रहा। बाहर से सब्जी की मांग कम रही। मई, जून और जुलाई माह तक सब्जी के दाम कम रहे, मगर अगस्त में माह में बारिश के बाद सब्जी के दाम में आग लग गई। दाम दोगुने होने से शहरियों की रसोई का स्वाद बिगड़ गया है। दाम बढ़ने से लोग बहुत नपी तुली सब्जी खरीद रहे हैं। बारिश से सब्जी के दाम बढ़े है।

विज्ञापन


मद्यप्रदेश की राजधानी में भी सब्जी की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। भोपाल के एक स्थानीय व्यापारी का कहना है कि, 'अत्यधिक बारिश के कारण बहुत अधिक फसल खराब हो गई है। इसलिए, किसान अपनी लागत नहीं वसूल सकते हैं और कीमतें अधिक हैं।'



दिल्ली में भी सब्जियों के दाम बढ़े। दरियागंज सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेता ने बताया कि, 'सब्जियां बहुत महंगी हो गई है, बिक्री बहुत कम हो रही है, महंगाई के वजह से लोग सब्जी कम खरीद रहे हैं। धनिया 200 रुपये किलो और मिर्चा 50 रुपये किलो चल रही है।'
विज्ञापन


सब्जियों का राजा आलू भी महंगा होने लगा है। आलू के बढ़ते दामों ने आम आदमी की परेशानी बढ़ा दी है। कई शहरों में आलू अब 40 रुपये प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गया है। व्यापारियों के अनुसार, जब तक नया आलू बाजार में नहीं आता, तब तक कीमतें कम नहीं होंगी। एक महीने में आलू के दाम दोगुने हुए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि आलू कोल्ड स्टोरेज से ही आ रहा है। नए आलू की आवक के बाद ही दाम कम होने की उम्मीद की जा सकती है।
विज्ञापन


कहां कितने रुपये में बिक रहा है आलू

  • दिल्ली- 40 से 42 रुपये
  • मुंबई- 42 से 45 रुपये
  • अहमदाबाद- 40 से 42 रुपये
  • नासिक- 43 रुपये
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें