रेल मंत्रालय ने देश के सबसे गंदे रेलवे स्टेशनों की सूची को जारी कर दिया है। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा गंदे रेलवे स्टेशन यूपी में हैं। वहीं दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है। साफ-सफाई, ट्रेन व रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता, कैटरिंग और खाने के ऊपर रेलवे ने देश भर में सर्वे किया था। इसके आधार पर ही रेलवे ने रैंकिंग की है।
टॉप पर है कानपुर सेंट्रल
इस लिस्ट में सबसे टॉप पर यूपी का मनचैस्टर कहे जाने वाला और उद्योग नगरी के तौर पर प्रसिद्ध कानपुर सेंट्रल स्टेशन है। रेलवे ने यहां के लिए कहा है कि स्टेशन पर केवल 39 फीसदी सफाई देखने को मिली है। इस स्टेशन का करीब 61 फीसदी हिस्सा गंदा रहता है। यह एक जंक्शन स्टेशन है जहां से लखनऊ, इलाहाबाद, दिल्ली, झांसी और फर्रुखाबाद के लिए ट्रेन मिलती हैं।
यूपी के यह स्टेशन भी है लिस्ट में शामिल
यूपी के जिन अन्य स्टेशनों को इस लिस्ट में शामिल किया गया है, उनमें वाराणसी चौथे स्थान पर, इलाहाबाद छठे स्थान पर और लखनऊ(चारबाग) को नौवां स्थान मिला है।