फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: टिकटॉक सौदे से अमेरिका को मिलेंगे अरबों डॉलर, अमेरिकी यूजर्स का डेटा भी सुरक्षित होगा

Sat, 14 Mar 2026 09:52 AM IST
Nitin Gautam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

टिकटॉक सौदे से अमेरिका सरकार को बड़ा फायदा हुआ है। एक तो टिकटॉक एप से अमेरिकी यूजर्स का डेटा चोरी होने का खतरा टला है, साथ ही ट्रंप प्रशासन को इस सौदे से करीब 10 अरब डॉलर भी मिलेंगे। जानिए कैसे
विज्ञापन
टिकटॉक - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका की ट्रंप सरकार को टिकटॉक के सौदे से बड़ा फायदा होने जा रहा है। दरअसल इस सौदे के तहत अमेरिका को निवेशकों से करीब 10 अरब डॉलर की फीस मिलेगी। साथ ही सौदे के तहत अमेरिकी यूजर्स का डेटा भी सुरक्षित होगा। अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट में ये दावा किया गया है। 
विज्ञापन


अमेरिकी सरकार को सौदे से हुआ बड़ा फायदा
टिकटॉक की मूल कंपनी चीनी कंपनी बाइट डांस है, लेकिन जनवरी में अमेरिकी सरकार के दबाव के बाद बाइट डांस ने अमेरिकी कंपनी के साथ संयुक्त रूप से टिकटॉक चलाने का सौदा किया था।
इस सौदे के तहत अमेरिका के यूजर्स का डेटा सुरक्षित होगा। अमेरिका में टिकटॉक के करीब 20 करोड़ यूजर्स हैं। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने बीते सितंबर में बताया था कि चीनी कंपनी के साथ संयुक्त उपक्रम वाली अमेरिकी कंपनी का मूल्य करीब 14 अरब डॉलर होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सौदे के तहत अमेरिकी निवेशक ट्रंप प्रशासन को फीस के तौर पर 10 अरब डॉलर का भुगतान करेंगे। अमेरिकी निवेशकों में ओरेकल, सिल्वर लेक हैं।
ट्रंप सरकार के अधिकारियों का कहना है कि यह शुल्क जायज है क्योंकि टिकटॉक के अधिग्रहण में चीन के साथ बातचीत में ट्रंप की अहम भूमिका थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें