फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतिहास का सबसे महंगा है 2020 का अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव, खर्च जानकर रह जाएंगे दंग

Thu, 29 Oct 2020 01:49 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
Donald Trump and Joe Biden - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अमेरिका में हो रहा वर्ष 2020 का राष्ट्रपति चुनाव देश के इतिहास का सबसे महंगा चुनाव बनने जा रहा है। इस चुनाव में पिछले राष्ट्रपति चुनाव के मुकाबले दोगुनी राशि खर्च होने का अनुमान है। इस बार करीब 14 अरब डॉलर खर्च होने की उम्मीद है। शोध समूह 'द सेंटर फॉर रेस्पॉनसिव पॉलिटिक्स' ने कहा कि मतदान से पहले के आखिरी महीने में राजनीतिक चंदे में भारी वृद्धि हुई है और इसकी वजह से इस चुनाव में जो 11 अरब डॉलर खर्च होने का अनुमान लगाया गया था, वह पीछे छूट गया है। 

विज्ञापन


इतनी राशि प्राप्त करने वाले पहले प्रत्याशी होंगे बिडेन 
शोध समूह ने कहा कि वर्ष 2020 के चुनाव में 14 अरब डॉलर खर्च होने का अनुमान है, जिससे चुनाव में खर्च के पुराने सभी रिकॉर्ड ध्वस्त हो रहे हैं। समूह के मुताबिक डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन अमेरिकी इतिहास के पहले प्रत्याशी होंगे जिन्होंने दानकर्ताओं से एक अरब डॉलर की राशि प्राप्त की। 
ट्रंप ने जुटाए 59.6 करोड डॉलर
बिडेन के प्रचार अभियान को 14 अक्तूबर तक 93.8 करोड़ डॉलर प्राप्त हुए हैं, जिससे डेमोक्रेट की रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को हराने को लेकर उत्सुकता बढ़ती जा रही है। वहीं, ट्रंप ने दानकर्ताओं से 59.6 करोड़ डॉलर का कोष चुनाव प्रचार के लिए जुटाया है।
विज्ञापन

महिलाओं ने तोड़ा दान देने का रिकॉर्ड
शोध समूह ने कहा कि, 'महामारी के बावजूद हर कोई वर्ष 2020 के चुनाव में अधिक राशि दान कर रहा है, फिर चाहे वह आम लोग हों या अरबपति।' समूह ने बयान में कहा कि इस बार महिलाओं ने दान देने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें