फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

America: विश्व बैंक की शाखा आईडीए की मदद के लिए 4 अरब डॉलर देगा अमेरिका, बाइडन ने एक्स पर दी यह जानकारी

Wed, 20 Nov 2024 11:17 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जो बाइडन - फोटो : ANI
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने विश्व बैंक के अंतरराष्ट्रीय विकास संघ (IDA) की मदद करने के लिए अगले 3 वर्षों में 4 अरब अमरीकी डालर देने एलान किया है।

विज्ञापन


एक्स पर एक पोस्ट में, बाइडन ने कहा, "इस सप्ताह मैं विश्व बैंक के अध्यक्ष बंगा के साथ यह घोषणा करने में शामिल हुआ कि संयुक्त राज्य अमेरिका आईडीए की जरूरतों को फिर से पूरा करने के लिए 3 वर्षों में चार अरब अमेरिकी डॉलर देने का वचन देगा। आईडीए विश्व बैंक की वह शाखा है, जो कमजोर देशों की मदद करती है। हम दूसरों से अनुरोध करते हैं कि वे अपनी प्रतिज्ञाओं को आगे बढ़ाने में हमारा साथ दें"।

अंतरराष्ट्रीय विकास संघ (IDA) विश्व बैंक का हिस्सा है जो कम आय वाले देशों की मदद करता है। 1960 में स्थापित, आईडीए विश्व बैंक की मूल ऋण शाखा, अंतरराष्ट्रीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक (IBRD) का पूरक है। आईडीए की  वेबसाइट पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, इसके अनुदान और कम ब्याज वाले ऋण देशों को अपने भविष्य में निवेश करने और जीवन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं जिससे अधिक समृद्ध समाज का निर्माण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईडीए दुनिया के 78 कम आय वाले देशों के लिए सहायता के सबसे बड़े स्रोतों में एक है और इन देशों में बुनियादी सामाजिक सेवाओं के लिए निधि का सबसे बड़ा स्रोत है। आईडीए रियायती शर्तों पर जरूरतमंद देशों को पैसा उधार देता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें